*अंतर्राष्ट्रीय काव्य उत्सव, पुस्तक विमोचन सम्मान समारोह का भव्य आयोजन*

भाषा अस्मिता अकादमी,जय जोहार साहित्य-संस्कृति संस्थान व छत्तीसगढ़ मित्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय काव्य उत्सव, पुस्तक विमोचन व सम्मान समारोह

रायपुर, वायरलेस न्यूज छत्तीसगढ़ 17 मई 2026 रविवार समय सुबह 10 से शाम 5 बजे विमतारा भवन ,शांतिनगर, रायपुर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री अनिता कपूर अमेरिका से आ रही है, अध्यक्षता करेंगे श्री शशांक शर्मा अध्यक्ष साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़, विशिष्ट अतिथि में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सुशील त्रिवेदी, श्री गिरीश पंकज, ‌श्री अरूण निगम, श्री जय प्रकाश मानस ,डॉ अभिलाषा बेहाल, श्री किशन लाल शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने देश भर से कवि कवियित्री छत्तीसगढ़ आ रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के 50 से अधिक कवि कवियित्रीयों ने कविता पाठ के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।यह छत्तीसगढ़ में अपनी तरह का पहला आयोजन जिसके संयोजक डॉ सुधीर शर्मा अध्यक्ष भाषा अस्मिता अकादमी,सह संयोजक डॉ सीमा निगम अध्यक्ष व डॉ सीमा अवस्थी मिनी उपाध्यक्ष जय जोहार साहित्य-संस्कृति संस्थान है। उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम में बस्तर पर केन्द्रित पुस्तकें नक्सलमुक्त बस्तर (कविता संग्रह), बदलता बस्तर (आलेख संग्रह) का विमोचन किया जायेगा। साथ ही चार एकल पुस्तक का विमोचन किया जायेगा।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *