Entertainment Job Mobile Watch Laptop Tech Business Sports Social Media Car Bike Travel Politics Loan Lifestyle Movie Yojana

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को होगा सामूहिक योग कार्यक्रम *केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू होंगे मुख्य अतिथि*

On: June 20, 2026 2:54 PM
Follow Us:

*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को होगा सामूहिक योग कार्यक्रम*

*केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू होंगे मुख्य अतिथि*

*लगभग 2 हजार लोग भाग लेंगे सामूहिक योग कार्यक्रम में*

*योगाभ्यास के बाद दिलाया जाएगा नशा मुक्ति का शपथ*

बिलासपुर, वायरलेस न्यूज 20जुन 2026/ बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को प्रातः 6:45 बजे से 7:45 बजे तक स्वर्गीय बी.आर. यादव स्मृति राज्य प्रशिक्षण खेल परिसर, बहतराई में जिला प्रशासन द्वारा भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।लगभग 2 हजार लोग इस अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास करेंगे।कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। योग कार्यक्रम के बाद उपस्थित लोगों को नशामुक्ति का शपथ भी दिलाया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा इस विशाल आयोजन की तैयारी पूर्ण कर ली गई है।
कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक बिलासपुर श्री अमर अग्रवाल, विधायक बिल्हा श्री धरमलाल कौशिक, विधायक तखतपुर श्री धर्मजीत सिंह, विधायक बेलतरा श्री सुशांत शुक्ला, विधायक कोटा श्री अटल श्रीवास्तव, विधायक मस्तूरी श्री दिलीप लहरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, क्रेडा के अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री राजा पाण्डेय तथा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष श्री रजनीश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जिलेवासियों से बड़ी संख्या में योग कार्यक्रम में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य जीवन पद्धति है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करती है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति स्वस्थ, ऊर्जावान और तनावमुक्त जीवन जी सकता है। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का आधार है। उन्होंने नागरिकों से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने का आग्रह करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस स्वस्थ समाज के निर्माण का सामूहिक अभियान है। योग को जीवन का हिस्सा बनाकर हम न केवल स्वयं को स्वस्थ रख सकते हैं, बल्कि परिवार और समाज को भी निरोग एवं सशक्त बना सकते हैं। कलेक्टर ने सभी नागरिकों से परिवार सहित कार्यक्रम में सहभागिता कर योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ के डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का आकस्मिक निरीक्षण कर कैदियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं

कलेक्टर ने निर्माणाधीन गौ अभ्यारण्य का किया निरीक्षण* *फेसिंग कार्य तत्काल प्रारंभ करने दिए निर्देश*

रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर ने न्यू हाईटेक बस स्टैंड, तिफरा में शुरू की शीतल जल सेवा, विधायक अमर अग्रवाल ने कहा संवेदनशीलता एवं सेवा भावना उत्कृष्ट उदाहरण

सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की शिक्षा को मिली नई रफ्तार, भाजपा सरकार ने छात्राओं के भविष्य को किया सशक्त – अमर अग्रवाल

Leave a Comment