अब घर बैठे मिलेगा नया बिजली कनेक्शन
उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा प्रदान करने विभाग की नई पहल – ईडी अम्बस्थ

बिलासपुर, ( वायरलेस न्यूज 04 मई 2026) – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं के लिए नई सौगात दी गई है। बिजली विभाग ने नया कनेक्शन लेने के लिए बार-बार दफ्तर जाने से मुक्ति दिलाने हेतु ऑनलाईन पंजीकरण प्रक्रिया को पूरी तरह से सुगम बना दिया हैै। अब घर बैठे ही कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया जा सकता है। इस पहल का उद्देश्य प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा सरलता लाना हैै।
डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने उपभोक्ताओं की सेवा में विस्तार करते हुये दिनांक 1 अपै्रल 2026 से नवीन विद्युत कनेक्शनों के आवेदन प्रक्रिया को पूर्णतः ऑन लाइन करने की सुविधा प्रारंभ की है। अब लोगों को नवीन कनेक्शन हेतु विद्युत कार्यालय जाने की आवश्यकता नही होगी। नवीन कनेक्शनों के ऑन लाइन आवेदन मोर बिजली एप एवं सी.एस.सी.(कॉमन सर्विस सेंटर) में कंपनी वेबसाइट के माध्यम से भी कर सकता है। डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की वेबसाइट पर पंजीकृत ऑन लाइन नवीन कनेक्शनों के आवेदनों पर विद्युत कंपनी द्वारा आगामी कार्यवाही संपादित की जावेगी।
ऐसे आवेदक जो आवेदन ऑन लाइन नहीं कर भौतिक रूप से वितरण केन्द्र/जोन/उपसंभाग कार्यालय में प्रस्तुत करते हैं , उनके आवेदनों को ऑन लाइन कनेक्शन ‘‘ वितरण केन्द्र/उपसंभाग/जोन कार्यालयों के हेल्प डेस्क हेतु ‘‘ जिम्मेदार ऑफिस स्टॉफ/कनिष्ठ अभियंता/सहायक अभियंता द्वारा कार्यालय के कम्प्यूटर सिस्टम में ऑन लाइन पंजीबद्ध करना होगा। आवेदन आवेदक के मोबाइल नम्बर से ही ऑनलाइन पंजीकृत किया जावेगा।
बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री ए.के.अम्बस्थ ने बताया कि 1 अपै्रल 2026 से सभी नवीन विद्युत कनेक्शनों के आवेदन पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण रूपेण ऑनलाइन ही किये जाएगें। श्री अम्बस्थ ने लोगों से अपील किया है कि नवीन कनेक्शन हेतु विद्युत कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट में मोबाइल एप्लिकेशन मोर बिजली एप एवं सी.एस.सी.(कॉमन सर्विस सेंटर) के माध्यम से अपना पंजीयन करावें।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *