अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

आपरेशन नारकोस के तहत रात्रिकालीन चेकिंग में पकड़ाया अस्सी हजार का गांजा दमोह मध्यप्रदेश के एक युवक से हुआ मादक पदार्थ बरामद

On: January 8, 2024 2:22 PM
Follow Us:

आपरेशन नारकोस के तहत रात्रिकालीन चेकिंग में पकड़ाया अस्सी हजार का गांजा दमोह मध्यप्रदेश के एक युवक से हुआ मादक पदार्थ बरामद

बिलासपुर। वायरलेस न्यूज नेटवर्क। रेसुब अपराध गुप्तचर शाखा डिटेक्टिव विंग, बिलासपुर द्वारा एक आरोपी को एक बैग मादक पदार्थ (गाँजा ) कीमत 80,000 के धारा 20(b) NDPS Act में जप्त करने में अहम कामयाबी हासिल की है। और आरोपी को जीआरपी थाना बिलासपुर को सूपूर्द कर दिया है।
इस संबंध में रेल सुरक्षा बल अपराध गुप्तचर शाखा के प्रभारी निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर ने मीडिया को बताया कि आजआठ जनवरी 2024 को समय 00.20 बजे आपरेशन नारकोस के तहत रात्रिकालीन चेकिंग के दौरान अपराध गुप्तचर शाखा डिटेक्टिव विंग बिलासपुर के प्रभारी निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर,
साथ उप निरी ए के बिन्द, उप निरी एस के मिंज, आ आलोक कुमार, निरज कुमार के साथ मुखबिर सूचना पर रेलवे स्टेशन बिलासपुर प्लेटफार्म न 04-05 नागपुर छोर शौचालय के पास एक व्यक्ति नाम पता दयाराम लोधी वल्द गोपाल लोधी उम्र-38 साल साकिन- कुआखेड़ा, पोस्ट बनगांव थाना-हटा जिला दमोह (मप्र) को एक एयर बैग में 3 पैकिट (मादक पदार्थ ) गांजा के साथ पकड़े! पूछताछ करने पर बताया की वह उक्त गांजे को पूरी (उड़ीसा) से लेकर आया था और इसे दमोह (मप्र) लेकर जा रहा था ! तब मौके पर उक्त आरोपी के कब्जे से उक्त मादक पदार्थ (गांजा) को उपस्थित गवाहो के समक्ष अपराध गुप्तचर शाखा /डिटेक्टिव विंग/बिलासपुर द्वारा धारा 20 (b) NDPS Act के तहत विधिवत कार्यवाही करते हुए उक्त बैग में भरे कुल 04 किलोग्राम मादक पदार्थ (गांजे) को जप्त किया* आरोपी को गिरफ्तार कर उक्त के विरुद्ध मौके की विधिवत कागजी कार्यवाही की गई !
मामले में जप्तशुदा गांजे की कीमत 80,000 (अस्सी हजार रुपये ) है
उक्त आरोपी को मय जप्तशूदा मादक पदार्थ (गांजा) एवं प्रतिवेदन के साथ अग्रिम कार्यवाही हेतू श्रीमान थाना प्रभारी, जीआरपी, बिलासपुर को सुपुर्द किया गया। जहां आरोपी के विरुद्ध थाना अपराध क्रमांक 04/2024 धारा 20 (b) NDPS act दिनांक 08.01.2024 दर्ज कर कार्यवाही कर आज दिनांक को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा! जहां माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेज दिया गया!

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

छत्तीसगढ़ राज्य के कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने कर्मचारी संगठनों के द्वारा मैराथन बैठक में विस्तृत चर्चा उपरांत अनुमोदित

अमित चक्रवर्ती बने रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर के अध्यक्ष ,डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन आलम सिंह रूपरा ने दिलाई शपथ*

अमित चक्रवर्ती बने रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर के अध्यक्ष ,डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन आलम सिंह रूपरा ने दिलाई शपथ*

इसी माह चार आईएफएस के रिटायर्ड पश्चात प्रदेश में व्यापक वन विभाग के अधिकारी इधर से उधर किए जाएंगे ?

संयुक्त संचालक शिक्षा ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण* *अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस, वेतन कटौती की होगी कार्रवाई*

रैम्प योजना के तहत जिंदल स्टील में वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम, स्थानीय एमएसएमई को मिले नए अवसर

Leave a Comment