अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

“उपहार” दोहा गीत संग्रह का हुआ विमोचन दूसरे सत्र में दोहा गीतों का डॉ.चितरंजन कर ने किया गायन

On: January 31, 2024 2:08 PM
Follow Us:

बिलासपुर/(वायरलेस न्यूज) बुधराम यादव की दोहा गीत संग्रह “उपहार” का विमोचन मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रसिध्द भाषाविद् ,शिक्षाविद् ,संगीतकार डॉ.चितरंजन कर ने किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विनय कुमार पाठक, पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग ने की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में बलदाऊ राम साहू, माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ एवं डॉ.ए. के. यदु उपस्थित रहे ।उल्लेखनीय है कि बुधराम यादव छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ गीतकार एवं साहित्यकार हैं। वे चार दशकों से भी ज्यादा समय से साहित्य की सेवा करते आ रहे हैं और आज भी समर्पित भाव से सक्रिय हैं। उनकी प्रकाशित कृतियों में “अंचरा के मया”, “गांव कहां सोरियावत हे”, ” चकमक चिनगारी भरे” प्रमुख हैं । उन्होंने डॉ. अजय पाठक की मूल कृति “बूढ़े हुए कबीर” का “डोकरा भईन कबीर”के नाम से छत्तीसगढ़ी में अनुवाद भी किया है।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में छंदशाला और समन्वय साहित्य समिति के संयुक्त तत्वाधान में बिलासपुर में साहित्य और संगीत के जुगलबंदी का मनमोहक आयोजन संपन्न हुआ। वरिष्ठ गीतकार बुधराम यादव के गीतों को रायपुर से आये डॉ. चितरंजन कर ने अपना स्वर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रोता मंत्रमुग्ध हो गीतों को सुनते रहे।यह कार्यक्रम डॉ.चितरंजन कर की संगीतमय श्रृंखला की महत्वपूर्ण कड़ी बन गई। वे इन दिनों प्रदेश के अलग-अलग शहरों में विभिन्न गीतकारों की रचनाओं पर केंद्रित संगीतमय प्रस्तुति दे रहे हैं। इस गरिमामय कार्यक्रम में विजय तिवारी,अमृतलाल पाठक,डॉ.अजय पाठक, सुनीता मिश्रा, शैलेन्द्र गुप्ता, मयंक मणि दुबे, विनय पाठक, गंगाधर पटेल,देवधर दास महंत, पूर्णिमा तिवारी, एम. डी. मानिकपुरी आदि शहर के अनेक साहित्यकारों के अलावा बुधराम यादव के परिवार के सदस्य एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ के डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का आकस्मिक निरीक्षण कर कैदियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं

कलेक्टर ने निर्माणाधीन गौ अभ्यारण्य का किया निरीक्षण* *फेसिंग कार्य तत्काल प्रारंभ करने दिए निर्देश*

रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर ने न्यू हाईटेक बस स्टैंड, तिफरा में शुरू की शीतल जल सेवा, विधायक अमर अग्रवाल ने कहा संवेदनशीलता एवं सेवा भावना उत्कृष्ट उदाहरण

सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की शिक्षा को मिली नई रफ्तार, भाजपा सरकार ने छात्राओं के भविष्य को किया सशक्त – अमर अग्रवाल

Leave a Comment