बिलासपुर (वायरलेस न्यूज 25 जनवरी 2024) गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को जिला मुख्यालय के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ध्वजारोहण करेंगे।

मुख्य समारोह में प्रातः 8.59 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण, राष्ट्रगान होगा। प्रातः 9.03 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा। सवेरे 9.13 बजे परेड द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा। प्रातः 9.18 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन होगा। इसके पश्चात प्रातः 9.48 बजे स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। प्रातः 10.17 बजे शासकीय विभागों की झांकी निकाली जाएगी। इसके पश्चात प्रातः 10.47 बजे जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी पूरी हो चुकी है। समारोह में 19 विभागों द्वारा आकर्षक झांकी का प्रदर्शन किया जाएगा। स्कूली बच्चों द्वारा संास्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। शासकीय योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लगभग 90 कर्मचारियों को उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव सम्मानित करेंगे।
Author Profile
Latest entries
अन्यAugust 9, 2026Hello dummy post
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो