दुकान संचालकों को सड़क छोड़कर ग्राहकों के वाहन तरतीब से लगाने के निर्देश…

कोचिंग, ट्यूशन क्लासेस में बच्चों को बताया गया यातायात नियम*…

*रायगढ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) । विजिबल पुलिसिंग के जरिए असामाजिक तत्वों पर निगाह रख कर अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से गुरुवार को एडिशनल एसपी लखन पटले के नेतृत्व में कोतवाली, चक्रधरनगर, चौकी जूटमिल की संयुक्त टीम द्वारा चक्रधरनगर क्षेत्र में बाइक पेट्रोलिंग कर क्षेत्र के प्रमुख चौक, चौराहों में संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की जांच की गई । बाइक पेट्रोलिंग देर शाम पुलिस कंट्रोल रूम से निकलकर बोईरदादर, शालिनी स्कूल, इंदिरा विहार, अंबेडकर चौक, चक्रधर नगर चौक क्षेत्र में पेट्रोलिंग किया गया । इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर उनके नाम पता व्यवसाय की जानकारी लिया गया, जांच दौरान तीन सवारी वाहन चालकों पर कार्यवाही किया गया । चौक चौराहों पर पुलिस अधिकारियों द्वारा दुकान के सामने सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों को लेकर दुकान संचालकों को ग्राहकों के वाहनों व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए तथा आगे यातायात व्यवधान करना पाए जाने पर दुकान संचालक पर कार्यवाही किया जाना बताए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा ट्यूशन, कोचिंग क्लासेस जाकर अध्यापक व छात्रों को वाहनों को व्यवस्थित खड़ा करने तथा क्लासेस खत्म होने के पश्चात सड़क पर भीड़ नहीं करने की समझाइश दिए । पुलिस अधिकारियों द्वारा बच्चों को यातायात नियमों के साथ सुरक्षा संबंधी आवश्यक टिप्स दिया गया । बाइक पेट्रोलिंग पर सीएसपी दीपक मिश्रा तथा शहर के सभी थाना, चौकी प्रभारी एवं स्टॉफ शामिल थे ।
Author Profile
Latest entries
अन्यAugust 9, 2026Hello dummy post
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो