*छात्रावासों में बच्चों की सेहत, शिक्षा, अनुशासन, सुरक्षा और ऑनलाइन उपस्थिति पर दिया जोर*

*बालिकाओं की सुरक्षा, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश*

सारंगढ़-बिलाईगढ़, (वायरलेस न्यूज 22 जुलाई 2026) /जिले के आश्रम छात्रावास में निवासरत बच्चों के सर्वाँगींण विकास के लिए कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के सभी शासकीय आश्रम, छात्रावासों की समीक्षा बैठक ली और बच्चों की सेहत, शिक्षा, अनुशासन, सुरक्षा और ऑनलाइन उपस्थिति पर जोर दिया।उन्होंने छात्रावासों की कुशल व्यवस्था, विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वच्छता एवं ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली की विस्तृत चर्चा की। कलेक्टर ने बालक-बालिका को पालक की तरह ध्यान देने और अनुशासन का पालन कराने के निर्देश दिए। विशेष रूप से कन्या छात्रावासों की सुरक्षा व्यवस्था पर जोर देते हुए सभी गर्ल्स हॉस्टलों में सुरक्षा गार्ड की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा सीसीटीवी कैमरों को हमेशा चालू एवं कार्यशील रखने के निर्देश दिए। साथ ही छात्रावासों में सुरक्षा संबंधी सभी मानकों का कड़ाई से पालन करने को कहा। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी जोइधा राम डहरिया एवं आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त बद्रीश सुखदेवे, जिले के सभी अधीक्षक एवं प्रभारी अधीक्षक उपस्थित रहे।

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सभी अधीक्षकों से ऑनलाइन अटेंडेंस (चेक-इन एवं चेक-आउट) की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि प्रत्येक अधीक्षक नियमित रूप से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करें। ऑनलाइन उपस्थिति में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जिन छात्रावासों में नियमित अधीक्षक पदस्थ नहीं हैं, वहां संबंधित विद्यालयों के शिक्षकों को प्रभारी अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऐसे सभी प्रभारी अधीक्षकों को छात्रावास में ही निवास करते हुए विद्यार्थियों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि छात्रावास में जितने विद्यार्थी दर्ज हैं, भोजन भी उसी संख्या के अनुसार तैयार किया जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही नहीं होनी चाहिए। छात्रावास परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने तथा सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कहा कि प्रत्येक बिस्तर पर केवल एक ही छात्र सोए। जिन छात्रावासों में बिस्तरों की कमी है, वहां तत्काल अतिरिक्त बेड उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बॉयज हॉस्टलों में विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार के नशे एवं तंबाकू सेवन से दूर रखने, नियमित निगरानी करने तथा अनुशासित वातावरण बनाए रखने के निर्देश भी सभी अधीक्षकों को दिए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि छात्रावासों में किसी भी प्रकार की अनियमितता, लापरवाही अथवा विद्यार्थियों की सुरक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधीक्षक एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *