बिलासपुर/रायपुर (वायरलेस न्यूज)मोदी सरनेम पर राजनीति जारी है. नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और राहुल गांधी ने ओबीसी समाज का अपमान किया है. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए भाजपा पर राजनीति के स्तर को नीचा गिराने का आरोप लगाया है।
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी ने ओबीसी समाज को आहत पहुंचाने के साथ अपमानित किया है. आने वाले समय मे सम्पूर्ण ओबीसी समाज कांग्रेस और राहुल गांधी को सबक सिखाएगा. उन्होंने कहा कि अहंकार में कभी राजनीति नहीं होती. कांग्रेस और राहुल दोनों को संविधान का सम्मान करना चाहिए. उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यालयों पर हमला करना लोकतांत्रिक मूल्यों का विरोध है।
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राजनीति के स्तर को गिराया है. कांग्रेस कार्यालय में पथराव के साथ कार्यकर्ताओं से मारपीट की गई. भाजपाई राजीव भवन में पेट्रोल बम, कालिख और पत्थर लेकर आये थे. ये भाजपा का लोकतांत्रिक मूल्य है. अदालत ने 30 दिन का समय दिया, लेकिन संसद ने उनकी सदस्यता खत्म कर दी।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
