अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कोटा की 52 हजार से ज्यादा महिलाओं को मिला महतारी वंदन फायदा

On: March 11, 2024 5:32 AM
Follow Us:

52 हजार से ज्यादा महिलाओं को मिला फायदा


बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज 10 मार्च 2024 ) महतारी वंदन सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन आज कोटा ब्लॉक के डीकेपी स्कूल मैदान में भी किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महिलाओं ने बड़ी संख्या में सुना। आस-पास के ग्रामों की महिलाएं बड़ी तादाद में कार्यक्रम में शामिल हुई। पहली किश्त की राशि मिलने से महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने पीएम श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चौहान, श्री भूपेन्द्र सवन्नी, श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, वेंकट अग्रवाल सहित ब्लॉक स्तर के पदाधिकारीगण मौजूद थे।
कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित किया गया। एसडीएम कोटा श्री युगल किशोर उर्वसा ने स्वागत भाषण दिया। सीईओ कोटा श्री युवराज सिन्हा ने कार्यक्रम की रुपरेखा के बारे में बताया। इसी कड़ी मे दोपहर 2 बजे से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का लाइव उदबोधन हुआ। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जी द्वारा महतारी वंदन कार्यक्रम के तहत प्रथम किश्त कि राशि 1000 रूपए हितग्राहियांे के खाते मे डीबीटी के जरिए अंतरित किया गया। कोटा जनपद क्षेत्र अंतर्गत 52 हजार 351 महिलाओं के खाते में डीबीटी से राशि हस्तांतरित हुई। कार्यक्रम मे आये महिलाओं में भारी उत्साह दिखाई दिया।
कार्यक्रम स्थल पर विकासखंड कोटा के समस्त विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु स्टाल लगाए गए थे, जहां हितग्राहियों ने योजनाओं से लाभ लेने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयेाजित किये गये। कार्यक्रम के दौरान विकासखंड कोटा के अधिकारी, कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। कार्यक्रम के अंत में सीईओ कोटा द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ के डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का आकस्मिक निरीक्षण कर कैदियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं

कलेक्टर ने निर्माणाधीन गौ अभ्यारण्य का किया निरीक्षण* *फेसिंग कार्य तत्काल प्रारंभ करने दिए निर्देश*

रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर ने न्यू हाईटेक बस स्टैंड, तिफरा में शुरू की शीतल जल सेवा, विधायक अमर अग्रवाल ने कहा संवेदनशीलता एवं सेवा भावना उत्कृष्ट उदाहरण

सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की शिक्षा को मिली नई रफ्तार, भाजपा सरकार ने छात्राओं के भविष्य को किया सशक्त – अमर अग्रवाल

Leave a Comment