(पुष्पेन्द्र श्रीवास वायरलेस न्यूज़ )। कोरबा : रामपुर चौकी अंतर्गत खरमोरा में निजी वाहन को आग लगाने की घटना सामने आई थी। जिसकी शिकायत प्रार्थी द्वारा रामपुर चौकी में की गई थी। शिकायत के आधार पर रामपुर चौकी अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की पतासाजी में जुड़ गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोरबा पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए सख्त निर्देश दिए थे जिसके बाद साइबर टीम सहित पुलिस के अधिकारी कर्मचारी पतासाजी में जुट गए थे। पतासाजी के दौरान जानकारी मिली की एक्सयूवी वाहन में कुछ लोगों के द्वारा घटनास्थल से वारदात को अंजाम देते हुए पोड़ी बहार, रिसदी से होते हुए भालूसटका की ओर जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस एवं साइबर टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज और प्रार्थी के संदेह के आधार पर 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अंशु पलेरिया, सुदामा कलवानी, तीजराम पटेल और विजय चौहान सहित घटना में प्रयुक्त भूरे रंग की एक्सयूवी वाहन को जप्त किया है। इस मामले को लेकर पुलिस की पूछताछ जारी है। घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी अंशु पलेरिया ने बताया कि मनीष राठौर उसका बचपन का मित्र है और एक साथ पढ़े लिखे हैं। लेकिन कुछ महीनों से मनीष राठौर आरोपी से रकम की मांग करता था और पैसे नहीं देने पर ब्लैक मेलिंग करने की बात करता था। आरोपी उसकी बातों से डरकर लगातार पैसा देता रहा और अभी तक लगभग 28 लाख रुपए देने की बात कही है। इस तरह रुपए मांगने से आरोपी परेशान हो गया था। मगर मनीष राठौर को आदत हो गई थी और उसने अपने जन्मदिवस के मौके पर आरोपी से एक लाख रुपए की मांग किया और आरोपी के बताए अनुसार वह उसके घर भी तीन बार आया था जिसकी वीडियो सीसीटीवी में कैद है वही मैसेज करके भी पैसे मांगने की बात कही गई है। लेकिन आरोपी द्वारा उसे पैसा नहीं दिया। हालांकि आरोपी द्वारा मनीष राठौर पर लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है यह पुलिस की जांच और प्रार्थी के बयान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *