अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कोलकाता के अमर दत्ता का हजारों का कैमरा बिलासपुर स्टेशन में छूटा यात्री की सूचना पर आरपीएफ ने तत्काल कैमरा टीम के साथ स्टेशन से बरामद कर यात्री को सुपुर्द किया

On: March 21, 2022 5:39 AM
Follow Us:


बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) । मुबंई मेल से हावड़ा जा रहे एक व्यक्ति का हजारों का कैमरा बिलासपुर स्टेशन में छूटने की सूचना यात्री द्वारा देने पर आरपीएफ बिलासपुर ने कैमरा को बैग सहित बरामद करके यात्री के शिनाख्ती पर बिलासपुर के उनके एक परिचित को कैमरा सुपुर्दगी मिलते ही यात्री ने आरपीएफ बिलासपुर को तहे दिल से ईमानदारी के लिए शुभकामनाएं दी है। बिलासपुर पोस्ट आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक भास्कर सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर में महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री ए.एन.सिन्हा के आदेशानुसार तथा वरिष्ट मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला के मार्गनिर्देशन में बिलासपुर मंडल में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रेल संपत्ति, रेल यात्री तथा यात्री सामान की सुरक्षा के लगातार बेहतर उपाय व प्रयास किए जा रहे है। यात्रियों व यात्रियों के सामान को सुरक्षा प्रदान करने के क्रम में दिनॉंक 16.03.2022 को गाड़ी संख्या 12809 मुबई हावड़ा मेंल में एक यात्री जिनका नाम अमर दत्ता पिता- स्व. एस. के. दत्ता उम्र- 35 वर्ष निवासी- 70/ए ब्लॉक- डी.बी. एम. सरानी न्यू एयरपोर्ट कलकत्ता, जो कि बिलासपुर से हावड़ा तक कोच संख्या एच-1 बर्थ नंबर 21 एवं 23 में यात्रा कर रहे थे। उन्होनें अपना केनन कंपनी का एक कैमरा चार्जर के साथ रेलवे स्टेशन बिलासपुर में छोड दिया था। जिसकी सूचना रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बिलासपुर को प्राप्त होने के पर कार्य पर तैनात आफिसर एवं स्टाफ द्वारा तत्परता दिखाते हुए कैमरा स्टेशन से लाकर सहायक उप निरीक्षक एफ. आर. यादव के द्वारा उसे पोस्ट में जमा कराया गया था। दिनाँक 17.03.2022 को उक्त यात्री अमर दत्ता के अनुरोघ पर उनका कैमरा उनके परिजन अनकेष रेखानी जो बिलासपुर में एच. डी. एफ. सी. बैक में कार्य करते है को उनके अधिनस्त कर्मचारी के माध्यम से सौंपा गया। कैमरे कुल अनुमानित कीमत 50000/- रूपये हैं।आरपीएफ बिलासपुर की ईमानदारी छवि के आगे अमर दत्ता ने कोलकता से संदेश देकर पूरी आरपीएफ पोस्ट बिलासपुर की टीम को साधुवाद दिया है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

Leave a Comment