अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

खरसिया पुलिस ने आरोपी युवक को पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा रिमांड….

On: May 31, 2022 4:20 PM
Follow Us:

तालाब में नहाती किशोर बालिका का फोटो खींचकर युवक किया छेड़खानी, फोटो वायरल होने पर पिता को हुई जानकारी….

*रायगढ़* । कल दिनांक 29.05.2022 को थाना खरसिया में रिपोर्टकर्ता उसकी 17 वर्षीय लड़की के साथ नवरतन पटैल द्वारा छेड़खानी कर उसके नहाते समय की फोटो को व्हाटसअप पर वायरल करने की रिपोर्ट दर्ज कराया । रिपोर्टकर्ता बताया कि दिनांक 29.05.2022 को अंजान नम्बर से उसके मोबाइल पर उसकी बेटी का तलाब पर नहाते समय ली गई तस्वीर व्हाटसअप पर आया । तब उसने नम्बर का पता लगाया और अपनी बेटी से पूछा तो बताई कि करीब 15 दिन पहले गांव के तालाब पचडी के पास नवरतन पटैल इसका फोटो खींच रहा था जिसे देखकर मना की तो वह आकर हाथ बांह पकड़कर अश्लील बांते कहकर छेड़खानी किया । रिपोर्टकर्ता के लिखित आवेदन पत्र पर उप निरीक्षक अमिताभ खांडेकर द्वारा आरोपी नवरतन पटैल (25 साल) के विरूद्ध धारा 354, 354 (ग), 509 बी भादवि व 8, 12 पास्को एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर बालिका का महिला विवेचक से कथन कराया गया तथा तत्काल हमराह स्टाफ के साथ आरोपी की गिरफ्तारी के लिये उसके गांव रवाना हुये । आरोपी पतासाजी कर उसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया जिससे मोबाइल आदि की जप्ती कर आरोपी को पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी में उप निरीक्षक अमिताभ खांडेकर, आरक्षक जयसिंह ‍सिदार, दशरथ लाल सिदार की अहम भूमिका रही है ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

छत्तीसगढ़ राज्य के कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने कर्मचारी संगठनों के द्वारा मैराथन बैठक में विस्तृत चर्चा उपरांत अनुमोदित

अमित चक्रवर्ती बने रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर के अध्यक्ष ,डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन आलम सिंह रूपरा ने दिलाई शपथ*

अमित चक्रवर्ती बने रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर के अध्यक्ष ,डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन आलम सिंह रूपरा ने दिलाई शपथ*

इसी माह चार आईएफएस के रिटायर्ड पश्चात प्रदेश में व्यापक वन विभाग के अधिकारी इधर से उधर किए जाएंगे ?

संयुक्त संचालक शिक्षा ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण* *अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस, वेतन कटौती की होगी कार्रवाई*

रैम्प योजना के तहत जिंदल स्टील में वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम, स्थानीय एमएसएमई को मिले नए अवसर

Leave a Comment