● कृषक मवेशियों को पिकअप वाहन से बुचड़खाने ले जा रहे दो पशु तस्कर गिरफ्तार….. *रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक रायगढ़ अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर दिगर प्रान्त से होने वाले मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिये बार्डर पर बनाये गये चेक पोस्ट पर दिनांक 13/11/2021 को #सरिया पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर पिकअप वाहन में कृषक मवेशियों को ठूंस-ठूंस कर बुचड़ खाने ले रहे रहे, दो आरोपियों को पकड़ा गया है, जिनके कब्जे से कृषिधन को मुक्त कराकर आरोपियों पर पशुक्रूरता के तहत कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है । दिनांक 13/11/2021 को सरिया टीआई विवेक पाटले को मुखबिर से सूचना मिली कि बडे नावापारा का श्रीमत प्रधान मवेशी का धंधा करता है, उसके दो व्यक्ति *पिकअप वाहन क्र0 CG 09 JH 8245* में मवेशी लोड कर बुचड खाना ले जाने वाले है । थाना प्रभारी द्वारा मादक पदार्थों की निगरानी में बेरियर ड्यूटी कर रहे सभी जवानों को अलर्ट किये और थाने से अतिरिक्त बल कार्यवाही के लिये अमलीपाली बेरियर रवाना किये । बेरियर स्टाफ द्वारा शाम करीब 07 बजे पिकअप क्र0 CG 09 JH 8245 को रोककर चेक किया गया जिसमें 08 मवेशियों को पिकअप ड्रायवर कुश कुमार पिता पुरी सदावर्ती बडे नावापारा तथा किशन निषाद पिता श्रीराम निषाद बडे नावापारा ठुंस-ठुंस कर बेरहमीपूर्वक भरे थे । स्टाफ द्वारा कृषक मवेशियों को आरोपियों के कब्जे से मुक्त कर गौठान में रखने की व्यवस्था किया गया है । आरोपियों ने श्रीमत प्रधान के कहने पर मवेशियों को ओडिसा बुचड़ खाना ले जाना बताये । दोनों गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस द्वारा 08 नग कृषिधन कीमती 60,000 रुपये एवं पिकअप वाहन क्रमांक CG09JH 8245 कीमती 2,50,000 रुपये का जप्त किया गया है । आरोपी 1- श्रीमत प्रधान 2. कुश सदावर्ती पिता पुरी सदावर्ती उम्र 23 साल 3. किशन निषाद पिता श्रीराम निषाद उम्र 22 साल साकिनान बड़े नावापारा थाना सरिया के विरूद्ध थाना सरिया में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत कार्रवाही कर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी श्रीमत प्रधान फरार है, जिसकी पतासाजी के लिये स्टाफ लगाया गया है ।
Author Profile
Latest entries
अन्यAugust 9, 2026Hello dummy post
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो