रायगढ(वायरलेस न्यूज़) ।एसपी अभिषेक मीना द्वारा अवैध शराब पर कार्रवाई के दिये गये दिशा निर्देशों पर आज *दिनांक 14 अगस्त को थाना प्रभारी अमित सिंह के नेतृत्व में स्टाफ द्वारा मुखबिर सूचना पर *कोटरीमाल रायकेरा चौंक के पास* नाकाबंदी कर रेनॉल्ट क्विड कार क्र. सीजी-13-यु.एच.-8851 को पकड़ा गया । घरघोड़ा पुलिस को वाहन में अवैध शराब परिवहन किये जाने की सूचना मिली थी । वाहन के डिक्की में एक प्लास्टिक बोरी में अंग्रेजी शराब गोल्डन गोवा 180 एम.एल. वाली 40 नग, एक प्लास्टिक बोरी में देषी मंदिरा प्लेन 180 एम.एल. वाली 40 नग कुल 80 नग शराब 14.4 लीटर कीमती 8,000 रूपये मिलने पर वाहन चालक मुकेश साहू पिता चक्रधर साहू उम्र 27 वर्ष नि. कोनपारा थाना घरघोड़ा से पूछताछ किया गया जो उक्त शराब को अवैध रूप से बिक्री करने हेतु परिवहन करना बताया जिससे धारा 34(2)59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उक्त शराब एवं घटना में प्रयुक्त वाहन को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । कार्रवाई में टीआई अमित सिंह के हमराह प्रधान आरक्षक डोलनारायण साव, आरक्षक विरेन्द्र भगत, पुरूषोत्तम सिदार, भानू चन्द्रा की अहम भूमिका रही है ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *