छत्तीसगढ़िया अधिकारी ऋषि शुक्ला ने मुम्बई रेल मंडल में सीनि. डीएससी के पद पर पदभार संभाला,
रेल अपराध रोकना मेरी प्राथमिकताओं में : शुक्ला

बिलासपुर/मुंबई(वायरलेस न्यूज) छत्तीसगढ़िया अधिकारी श्री ऋषि कुमार शुक्ला देश के सबसे व्यस्ततम रेल मंडल मुंबई में सीनियर डी एस सी के पद पर 14 सितंबर को पदभार ग्रहण किया है।
उल्लेखनीय है की श्री ऋषि कुमार शुक्ला बिलासपुर रेल मंडल में सिनि.डी एस सी के पद पर लम्बे समय तक पदस्थ रहे है । रेलवे ने कोरोना काल में उनके उल्लेखनीय कार्य के चलते उन्हें देश के सबसे व्यस्ततम रेल मंडल मुंबई में पदस्थ किया है।
वायरलेस न्यूज संपादक अमित मिश्रा ने श्री शुक्ला से छत्तीसगढ़िया भाषा में मोबाईल पर बात की तो उन्होंने बताया की ये काफी बड़ा रेल मंडल है यहां प्रतिदिन 2200 ट्रेनें चलती है 1800 लोकल ट्रेन ही अकेले चलती है, और 300 से 400 लंबी दूरी की ट्रेनें आना जाना करती है। इसलिए रेल अपराध को नियंत्रित करना मेरी प्राथमिकताओं में है इसके लिए आरपीएफ के पास 2000अधिकारी और आरक्षकों की पूरी टीम है।
इसमें 2DSC,6 ASCs और 40 इंस्पेक्टर के अतिरिक्त बल है। मुंबई मंडल का क्षेत्राधिकार 500कि.मी. का है जिसमे 5अलग अलग लाइन उत्तर दक्षिण और पूर्व रेलवे में बटी हुई हैं, जहां प्रतिदिन 32 लाख यात्री आना जाना करते है, और इनकी यात्राओं में किसी प्रकार की खलल न हो उनकी सुरक्षा ही मेरी सबसे प्राथमिकताओं में है। एक तरह से आप यह भी कह सकते है की एक बड़ी चुनौती भी है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
