बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) 22 मार्च 2022 – छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री संजय पटेल मल्हार वितरण केन्द्र के निरीक्षण में पहुंचे। उन्होने 33 केव्ही व 11 केव्ही के उपकेन्द्र की साफ-सफाई, पाॅवर प्रोटेक्शन सुधार, एबी स्वीच बदलने एवं यार्ड में लाईटिंग की व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिये। इसके अलावा वितरण केन्द्र में सुरक्षा उपकरणों जैसे डिस्चार्ज राॅड, सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट, दास्तानों एवं अन्य सामानों की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की।
श्री पटेल ने मल्हार वितरण केन्द्र के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं के बकाया राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को बकायादार उपभोक्ताओं से वसूली अभियान और तेज करने के लिए कहा। भुगतान नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कनेक्शन काटने के निर्देश भी दिये। मीटिंग में स्टाप/डिफेक्टिव मीटरों को बदलने, मिस्डकाल सर्विस में त्वरित कनेक्शन देने, खराब एबी स्विच व जीर्ण फ्यूजों को बदलने तथा फेल्ड ट्रांसफार्मरों को क्षेत्रीय भंडार मंे वापस करने संबंधी विस्तृत चर्चा हुई। लाईन लाॅस को कम करने एवं ट्रांसफार्मरों को खराब होने से बचाने के लिये तकनीकी निर्देश भी दिये गये।
इस दौरान अधीक्षण अभियंता श्री एस.के.दुबे, कनिष्ठ अभियंता श्री नरपाल सिंह पंकज एवं कार्यालय के कर्मचारीगण उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
अन्यAugust 9, 2026Test
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो





