रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) शहर के सबसे बडे पब्लिक ट्रांसपोर्टर वासुदेव बस सर्विस ने ओडिशा के झारसुगडा से वाराणसी तक सीधी बस सेवा की शुरुआत बीते 1 फरवरी से कर दी है। बस चालक घनश्याम सिंह ने बताया कि रोजाना अपरान्ह 2 बजे बस झारसुगडा से रवाना होती है और लवाकेरा , सुंदरगढ, कुनकुरी, तपकरा, अंबिकापुर होकर रेणुकुट के रास्ते अगले दिन प्रात: 4 बजे बनारस पंहुचती है। इस रुट से महज 14 घंटे मे यात्रा पूरी हो जाती है। बनारस से झारसुगडा के लिए बस रोजाना शायं 6 बजे प्रस्थान करती है। ऐसे वक्त मे जब ट्रेन सेवा तकरीबन बंद है तब श्राद्ध व तर्पण के अलावा काशी तीर्थाटन संबंधी ओडिशा के यात्रियों को वासुदेव बस सर्विस की झारसुगडा – बनारस नियमित बस सेवा ने बडी राहत व सुविधा प्रदान की है। उल्लेखनीय है कि रायगढ़ से बनारस तक नियमित बस सेवा भी वासुदेव बस सर्विस के द्वारा वर्षों से निर्बाध संचालित हो रही है। शहर के केवडाबाडी बस स्टैण्ड से अपरान्ह 1:30 बजे बनारस के लिए बस रवाना होती है और सुबह 4 बजे बनारस पंहुचती है। अब वासुदेव बस की खिफायती और लग्जरी बस सेवा का लाभ ओडिशा के यात्रियों को भी मिलने लगा है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
