रायगढ़ः(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़)
महासफाई अभियान के दौरान कलेक्टर श्री भीम सिंह व मेयर श्रीमती जानकी काट्जू ने ट्रांसपोर्ट नगर के मुख्य गेट पर स्थित अतिक्रमण को हटाने के निर्देश कमिश्नर श्री आशुतोष पाण्डेय को दिए। इसी तरह ट्रांसपोर्ट नगर से लगे हुए ग्राम पंचायत की जमीनों का सर्वे करने राजस्व अमले को निर्देशित किया गया।
शनिवार को वार्ड क्रमांक 42 ट्रांसपोर्ट नगर में महासफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री भीम सिंह व मेयर श्रीमती जानकी काट्जू ने पार्षद श्री राघवेंद्र सिंह से वार्ड व ट्रांसपोर्ट की जानकारी ली। इस दौरान पार्षद श्री राघवेंद्र सिंह ने पूरे ट्रासंपोर्ट नगर क्षेत्र की समस्या व परेशानी से कलेकटर श्री भीम सिंह, मेयर श्रीमती जानकी काट्जू को अवगत कराया। इसके बाद कलेक्टर श्री भीम सिंह व मेयर श्री जानकी काट्जू व कमिश्नर श्री आशुतोष पाण्डेय ने पूरे ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर में गड्ढ़े अधिक होने के कारण जल भराव की समस्या आने की बातें सामने आई, जिसपर कलेक्टर श्री भीम सिंह ने जमीन का लेबलिंग करने के निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्टर श्री सिंह व मेयर श्रीमती काट्जू ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित रैन बसेरा का निरीक्षण किया। इस दौरान रैन बसेरा के कार्यप्रणाली की जानकारी ली गई। यहां उपस्थित केयर टेकर के कर्मचारियों रैन बसेरा के कार्यप्रणाली की जानकारी दी। कलेक्टर श्री सिंह ने रैन बसेरा के कमरों का भी जायजा लिया, यहां गद्दे काफी पुराने हो गए थे, जिसकी खरीददारी कर नया रखने और कमरे व बाथरूम की नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने यहां रहने वाले लोगों से व्यवस्था के संबंध में चर्चा की। इस दौरान लोगों ने व्यवस्था ठीक होने और सफाई की आवश्यकता बताई। इसके बाद मणिकंचन केंद्र का निरीक्षण किया गया। यहां बन रहे वर्मी कपोस्ट के ऊपर शेड बनाने के निर्देश दिए। मणिकंचन केंद्र की सफाई व्यवस्था की कलेक्टर श्री भीम सिंह व मेयर श्रीमती जानकी काट्जू ने प्रशंसा की। इस दौरान यहां गोबर से बने मूर्ति व अन्य सामाग्री की जानकारी कलेक्टर श्री भीम सिंह ने ली। इसके बाद वर्मी कपोस्ट शेड की जानकारी ली गई। इस दौरान उन्होंने अधिक से अधिक गुणवत्ता व समय के साथ खाद् बनाने की बातें कही। इसके बाद ट्रांसपोर्ट नगर के आईएचएसडीपी क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह व मेयर श्रीमती काट्जू ने लोगों से बातचीत की। इस दौरान लोगों ने नाली सफाई नियमित नहीं होने की बात कही, जिसपर कलेक्टर श्री सिंह ने समय≤ पर नाली सफाई कराने के निर्देश कमिश्नर श्री पाण्डेय को दिए। इसी तरह ट्रांसपोर्ट नगर के मुख्य मार्ग पर ठेला-गोमचे और दुकान लगाकर होटल बनाने की बातें सामने आई, जिसका निरीक्षण कर कलेक्टर श्री भीम सिंह ने दुकान को मुख्य मार्ग से हटाकर ट्रांसपोर्ट नगर में ही व्यवस्थित रूप में आबंटित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य श्री विकास ठेठवार, कांग्रेस नेता श्री अमृत काट्जू, श्री साखा यादव, एसडीएम श्री युगल किशोर उर्वशा, ज्वाइंट कलेक्टर श्री अभिषेक गुप्ता, कार्यपालन अभियंता श्री नित्यानंद उपाध्याय, सहायक अभियंता श्री सूरज देवांगन व निगम व जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

ग्राम पंचायत के जमीनों का सर्वे और अतिक्रमण हटाने के निर्देश
ट्रांसपोर्ट नगर के सड़क के उसपार सीजी 13 ढ़ाबा के संचालक द्वारा यूजर्स चार्ज नहीं देने की बात सामने आई। इसपर कलेक्टर श्री सिंह ने ढ़ाबा का निरीक्षण किया। यहां स्टाफ थे, लेकिन संचालक नहीं था। इसपर स्टाफ को यूजर्स चार्ज समय देने की समझाइश दी। इस दौरान ढ़ाबा के जमीन की जानकारी ली, जिसका नजूल में होने एक अन्य के द्वारा कब्जा कर उसे किराए पर देने की बात सामने आई। इसपर ग्राम पंचायत के जमीन का सर्वे करने और अवैध कब्जा को हटाने संबंधित कार्रवाई के निर्देश कलेक्टर श्री भीम सिंह ने एसडीएम श्री युगल किशोर उर्वशा को दिए।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *