अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाईक सवारों को कुचला, पति-पत्नी की मौके पर मौत डेढ़ साल की बेटी व 6 साल का भतीजा घायल, एक की हालत गंभीर

On: May 29, 2023 8:58 AM
Follow Us:

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाईक सवारों को कुचला, पति-पत्नी की मौके पर मौत
डेढ़ साल की बेटी व 6 साल का भतीजा घायल, एक की हालत गंभीर

रायगढ़। रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रानीसागर में शनिवार की रात एक तेज रफ्तार टेªलर चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में पति पत्नी की मौत हो गई वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद से आरोपी चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया है।
इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात तकरीबन साढ़े 8 बजे रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रानीसागर के पास एक तेज रफ्तार टेªलर चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक सवार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे स्कूटी में सवार पति-पत्नी डेढ साल की बेटी तथा 6 साल का भतीजा के उपर तेज रफ्तार वाहन चढ़ गया। अचानक घटी इस दुर्घटना से पुसौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जतरी निवासी तोरेश पटेल 30 साल उसकी पत्नी बिना पटेल 28 साल निवासी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं इस दुर्घटना में दो अन्य वेदांसी पिता तोरेश डेढ़ साल, श्रेयांश पटेल 6 साल की घायल हो गए जिन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद से टेªलर चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसकी पतासाजी में जुटी हुई है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

छत्तीसगढ़ राज्य के कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने कर्मचारी संगठनों के द्वारा मैराथन बैठक में विस्तृत चर्चा उपरांत अनुमोदित

अमित चक्रवर्ती बने रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर के अध्यक्ष ,डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन आलम सिंह रूपरा ने दिलाई शपथ*

अमित चक्रवर्ती बने रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर के अध्यक्ष ,डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन आलम सिंह रूपरा ने दिलाई शपथ*

इसी माह चार आईएफएस के रिटायर्ड पश्चात प्रदेश में व्यापक वन विभाग के अधिकारी इधर से उधर किए जाएंगे ?

संयुक्त संचालक शिक्षा ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण* *अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस, वेतन कटौती की होगी कार्रवाई*

रैम्प योजना के तहत जिंदल स्टील में वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम, स्थानीय एमएसएमई को मिले नए अवसर

Leave a Comment