अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

त्रिनेत्र सेवा समिति की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, एक करोड़ रुपये की स्वस्फूर्त राशि संग्रहित* *जनजागरूकता, सहभागिता और सहयोग बढ़ाने पर जोर*

On: April 18, 2026 12:46 AM
Follow Us:

*त्रिनेत्र सेवा समिति की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, एक करोड़ रुपये की स्वस्फूर्त राशि संग्रहित*

*जनजागरूकता, सहभागिता और सहयोग बढ़ाने पर जोर*

बिलासपुर, ( वायरलेस न्यूज 17 अप्रैल 2026) /त्रिनेत्र सेवा समिति को शहरवासियों का व्यापक समर्थन मिल रहा है और अब तक एक करोड़ रुपये की स्वस्फूर्त राशि नागरिकों द्वारा जमा की जा चुकी है। इसी क्रम में समिति की बैठक इंटीग्रेटेड कमाण्ड एवं कंट्रोल सेंटर, तारबाहर चौक में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्री रामावतार अग्रवाल ने की। बैठक में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह, श्री प्रवीण झा, डॉ. देवेन्द्र सिंह, श्री सतीश कुमार शाह, श्री नवदीप अरोरा, श्री सुरेन्द्र गुम्बर, श्री प्रमोद खेडिया, श्री सिद्धार्थ भट्टाचार्य, श्री आशीष केडिया, श्री मनीष अग्रवाल, श्री मनीष सखूजा, श्री प्रकाश सोंथालिया, श्री जवाहर सराफ, श्री मनीष जैन, श्री राजकुमार केडिया, श्री प्रवीण भार्गव, श्री नवदीप सिंह छाबड़ा, श्री राजीव कुमार छुरा, श्री रामगोपाल करियारे, श्री वाय श्रीनिवास एवं श्री सौरभ सक्सेना उपस्थित रहे।
बैठक की शुरुआत में श्री वाय श्रीनिवास एवं श्री राजीव कुमार छुरा द्वारा त्रिनेत्र परियोजना पर पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण दिया गया। विस्तृत चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि तकनीकी समिति की अगली बैठक 20 अप्रैल को आयोजित की जाएगी, जिसमें टेलीकॉम कंपनियों एवं अडानी गैस के अधिकारियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। त्रिनेत्र के प्रचार-प्रसार को बढ़ाने के लिए एक प्रचार-प्रसार समिति का गठन किया गया है, जो फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाएगी। इस समिति की जिम्मेदारी श्री मनीष अग्रवाल को दी गई है, जिसमें श्री प्रवीण भार्गव, श्री आशीष केडिया, श्री प्रकाश सोंथालिया एवं श्री शंकर राव को सदस्य बनाया गया है।
इसी प्रकार त्रिनेत्र संचालन समिति से अन्य व्यावसायिक संगठनों को जोड़ने एवं उनका सहयोग प्राप्त करने के उद्देश्य से श्री सुनील सोंथालिया की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है, जो विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों से समन्वय स्थापित करेगी। गणमान्य नागरिकों एवं व्यावसायिक संगठनों से सहयोग प्राप्त करने के लिए एक अन्य समिति का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता श्री प्रवीण झा को सौंपी गई है एवं उनके सहयोग के लिए श्री सुरेन्द्र गुम्बर, श्री प्रमोद खेडिया, श्री सतीश शाह, श्री विनोद मेघानी, श्री परमजीत सिंह सलूजा, श्री केतन सुतारिया, श्री विनोद जैन, श्री प्रमोद जैन एवं श्री कमल सोनी को शामिल किया गया है। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने त्रिनेत्र अभियान को जनआंदोलन का रूप देने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ के डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का आकस्मिक निरीक्षण कर कैदियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं

कलेक्टर ने निर्माणाधीन गौ अभ्यारण्य का किया निरीक्षण* *फेसिंग कार्य तत्काल प्रारंभ करने दिए निर्देश*

रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर ने न्यू हाईटेक बस स्टैंड, तिफरा में शुरू की शीतल जल सेवा, विधायक अमर अग्रवाल ने कहा संवेदनशीलता एवं सेवा भावना उत्कृष्ट उदाहरण

सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की शिक्षा को मिली नई रफ्तार, भाजपा सरकार ने छात्राओं के भविष्य को किया सशक्त – अमर अग्रवाल

Leave a Comment