अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

दुर्गेश कंप्यूटर्स एवं मोबाइल चांपा में आरपीएफ अपराध गुप्तचर टीम ने मारा छापा 50 हजार से अधिक के 26 रेल्वे ई टिकट के साथ आरोपी गिरफ्तार

On: August 23, 2022 5:42 AM
Follow Us:

दुर्गेश कंप्यूटर्स एवं मोबाइल चाम्पा में अपराध गुप्तचर टीम ने मारा छापा पचास हजार से अधिक के 26 रेल्वे ई टिकट के साथ आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर।( वायरलेस न्यूज़ )रेसुब अगुशा (डिटेक्टिव विंग) बिलासपुर द्वारा सोमवार को चाम्पा में एक कम्प्यूटर दुकान में दबिश देकर एक अवैध टिकट दलाल को कुल 26 नग रेलवे-ई- टिकट के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध रेल अधिनियम के तहत कार्यवाही करने से चाम्पा में हड़कंप मच गया है । इस संबन्ध में अपराध गुप्तचर शाखा बिलासपुर के प्रभारी कर्मपाल सिंह गुर्जर ने वायरलेस न्यूज को बताया कि
सोमवार 22 अगस्त 2022 को श्री अमिय नंदन सिन्हा, महानिरीक्षक, रेसुब बिलासपुर महोदय एवं श्री ऋषि कुमार शुक्ला वरिष्ठ मंडल सुरक्षा बिलासपुर महोदय के दिशा निर्देशन में जांजगीर चापा क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से रेलवे आरक्षित- ई -टिकट दलालो के विरुद्ध चेकिंग एवं कार्यवाही के दौरान रेसुब अगुशा/डिटेक्टिव विंग बिलासपुर के प्रभारी निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर साथ उप निरीक्षक एके बिंद सउनि एस बी द्विवेदी एवं नीरज के साथ समय 15:30 बजे रेलवे आरक्षित ई- टिकट बनाने वाले दुकान ” दुर्गेश कंप्यूटर्स एवं मोबाइल ” के संचालक व्यक्ति नाम मोतीलाल साहू वल्द गोरेलाल साहू उम्र 29 वर्ष, साकिन- वार्ड नं 11,मुड़पार, नरियरा थाना हसौद जिला – जांजगीर चाम्पा (छग) को रेलवे आरक्षित ई-टिकटो के अवैध व्यापार करने के अपराध धारा 143/179 रेलवे अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 26 नग रेलवे आरक्षित -ई -तत्काल एवं सामान्य टिकट मूल्य, (जिसमे भविष्य के 04 नग टिकट कीमत 6,953 रुपये ) कुल कीमत 53,698 रुपये ,एक नग मोबाइल ,एक नग लेपटॉप सेट ,प्रिंटर, पर्सनल आईडी-03 नग क्रमश om080797, MOTIRAM SAHU & Banshi2374 एवं कागजात को मौके पर जप्त किया गया ! आरोपी व्यक्ति को उचित कानूनी कार्यवाही बाबत मय जप्तशुदा सम्पति के रेसुब पोस्ट चापा को सुपुर्द किया गया ! जहाँ आरोपी व्यक्ति के विरुद्ध अपराध क्रमांक 638/2022 धारा 143 रेलवे अधिनियम दिनांक 22 अगस्त 2022 दर्ज कर विवेचना में लिया गया । रेसुब अगुशा बिलासपुर की टीम की रेल्वे के अवैध टिकट बनाने वालों के खिलाफ की गई कार्यवाही से हड़कंप मच गया है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

Leave a Comment