बिलासपुर।(वायरलेस न्यूज) देवरीखुर्द के गदा चौक से मगंलवार को चुनरी यात्रा निकाली गई, जो गदा चौक से निकल कर संत रविदास चौक खाल्हे पारा से होते हुए सतबहनिया मंदिर देवरीखुर्द मेन रोड होकर दुर्गा मंदिर अटल आवास में सम्पन्न हुई

धर्म जागरण के जिला संयोजक बी पी सिंह ने बताया कि ये जिले की पहली चुनर यात्रा है जिसमे सैकड़ों लोग शामिल थे।
यात्रा के पूर्व ही गदा चौक पर धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ। जहां क्षेत्र के लोग व जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचे। जिन्होंने हवन-पूजन किया और इसके बाद यहां से चुनरी यात्रा शुरू की गई।

वार्ड के लगभग सभी घरों से लोग इस धर्म यात्रा में शामिल हुए। जिस मार्ग से चुनरी यात्रा निकाली गई, वहां पर लोगों ने अपने घरों के सामने साफ-सफाई की और चुनरी यात्रा का स्वागत किया। इसमें कई भजन मंडलियां भी शामिल थीं, जो भजन गाते हुए चल रही थीं। कई स्थानों में भक्तो ने फल चाय पानी आदि का स्टॉल लगा कर भक्तो का स्वागत किया ।
संत रविदास चौक और देवरी डीह पर आतिशी स्वागत
चुनरी यात्रा गदा चौक से निकलकर जैसे ही संत रविदास चौक देवरी डीह और खालेपारा चौक में पहुंची भक्तों की भीड़ ने माता की चुनर का आतिशी स्वागत किया और माता के जयकारे लगाए इस दौरान पूरा क्षेत्र माता के जयघोष से गूंज उठा । लोगों ने घरों से फूल की बारिश की
सतबहानियां मंदिर में मां की चुनर की आरती
चुनरी यात्रा देवरीखुर्द खाल्हे पारा होते हुए सतबहिनीया मंदिर पहुंची जहां पहले से ही मौजूद भक्तों की अपार भीड़ ने माता की आरती की इस दौरान भक्तों ने मां की चुनर यात्रा पर पुष्प वर्षा की और पूजा अर्चना की
देवरीखुर्द में पहली बार ऐसा धार्मिक अनुष्ठान
देवरीखुर्द चंद्रशेखर आजाद नगर वार्ड क्रमांक 42 में प्रथम बार इस तरह का धार्मिक अनुष्ठान हुआ जो लोगो के लिए कौतूहल का विषय था नवरात्र अवसर पर चुनरी यात्रा के आयोजन को लेकर सभी भक्तों में भारी उत्साह देखा गया और देवरीखुर्द की हर घरों से लोग इस चुनर यात्रा में शामिल हुए विभिन्न समाज के प्रमुखों ने आरती कर स्वगत किया और माता की भक्ति में लीन दिखे।
कार्यक्रम में धर्म जागरण समन्वय के प्रान्त, जिला, नगर, महिला टोली के कार्यकर्ताओ के साथ देवरी खुर्द क्षेत्र से हजारों की संख्या में महिलाएं पुरुष यात्रा में शमिल हुए।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
