*मृतक परिवार को 10-10 लाख मुआवजा और शासकीय नौकरी देने की मांग – JCCJ*
रायपुर, (वायरलेस न्यूज छत्तीसगढ़, दिनांक 15 मई 2023) । क्षेत्रीय राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने कहा जांजगीर चांपा जिला के नवागढ़ क्षेत्र के अंतर्गत देशी शराब पीने से तीन लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है । जानकारी के अनुसार जहर मिले अवैध शराब पीने से यह मौत हुई है। इस पूरे मामले में जोगी कांग्रेस ने सरकार से न्यायिक जांच की मांग करते हुए कहा छत्तीसगढ़ की जनता लगातार प्रदेश में शराबबंदी की मांग कर रही है लेकिन सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रहा है। छत्तीसगढ़ में धड़ल्ले से अवैध शराब के कारोबार हो रहा है जिसका दुष्परिणाम छत्तीसगढ़ की जनता भोग रही है । जिसका ताजा उदाहरण जांजगीर चांपा के नवागढ़ क्षेत्र की घटना है जिसमें अवैध शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई जिसमें एक आर्मी का जवान भी है। इस घटना से तीन परिवार का भविष्य अंधकार मय हो गया। जोगी कांग्रेस ने पीड़ित परिवारों को 10-10 लाख मुआवजा और शासकीय नौकरी देने की मांग की है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
