रायगढ़ (सुनीता गुप्ता वायरलेस न्यूज़ ) काँग्रेस के नेता और देश के प्रमुख उद्योगपति नवीन जिंदल और चन्द्रपुर के पूर्व भाजपा विधायक युद्धवीर सिंह जुदेव के बीच काफी देर तक चर्चा हुई। इस चर्चा का जिक्र करते हुए युद्धवीर ने अपने सोशल मीडिया के फैंस को बताया है कि दरअसल वह चंद्रपुर के डभरा में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए उद्योगपति नवीन जिंदल से चर्चा करने मुलाकात के लिए गया था।
चर्चा के दौरान युद्धवीर और उद्योगपति नवीन जिंदल के अलावे जिंदल उद्योग के कई प्रमुख अधिकारी भी उपस्थित थे, युद्धवीर ने बताया कि रायगढ़ के जिंदल हाउस में बैठक रखी गयी थी और बैठक में डभरा में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने पर जोर दिया गया ताकि corona वायरस की महामारी के दौरान मरीजो को ऑक्सीजन की कमी से जान गंवाने की नौबत न आये ।
कोरोना काल में दिखे एक्टिव
आपको बता दें कि corona महामारी के दौरान इस बार युद्धवीर सिंह जूदेव लगातार सक्रिय दिखे बल्कि उन्होंने अपने पेंशन की राशि corona फ़ंड में जमा भी किया ।इसके अलावे मीडिया में वह कई बार सामने आकर corona के हालातों पर खुलकर फ़ोकस भी किया ।
लेकिन इन सबके बीच नवीन जिंदल और जुदेव की मुलाकात को राजनीतिक चश्में से भी कुछ लोग देखने का प्रयास कर रहे है ?
अपने ही पार्टी के नेताओ को सोशल मीडिया में लगातार घेरते रहने और प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल की बार बार तारीफ किये जाने के बाद इस मुलाकात को राजनीतिक चश्मे से देखा जाना कोई बड़ी बात नहीं है ।हांलाकि ऑक्सीजन प्लांट के अलावे और किन किन मुद्दों पर दो दिग्गजों की चर्चा हुई इसका खुलासा नही हो पाया है और ऐसी बातें अक्सर सामने आ भी नही पाती बस कयास लगाए जाते हैं ।
युद्धवीर जूदेव ने मीटिंग के बाद कही ये बात
बहरहाल ,युद्धवीर ने केवल इतना बताया कि नवीन जिंदल से उनकी मुलाकात का एकमात्र उद्देश्य चंद्रपुर क्षेत्र को लोगो को corona जैसी महामारी से बचाना है। क्षेत्र में ऑक्सीजन प्लांट लगने से क्षेत्र के लोग महामारी से बच पाएंगे ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
