दो बाइक चोर गिरफ्तार, आरोपियों से #पुसौर पुलिस ने चोरी की 5 मोटर सायकलें बरामद….●
रायगढ़ और बरमकेला से चुराये मोटर सायकलों को घर के पीछे छिपा रखे थे आरोपी, पुलिस की बरामद…. *रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री संजय महादेवा के मार्गदर्शन पर पुसौर थाना प्रभारी निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम के नेतृत्व में आज पुसौर पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना पर चोरी की पांच मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है । गत दिनों क्राईम मीटिंग में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्पत्ति संबंधी अपराधों में कमी लाये जाने के उद्देश्य से पूर्व में चोरी के आरोपियों को निगाह में रखकर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है । निर्देशों पर सीएसपी रायगढ़ अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर पुसौर पुलिस संदिग्धों पर नजर रखने मुखबिर तैनात कर रखा गया है । आज सुबह थाना प्रभारी पुसौर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कर्राजोर के जयकिशन बेलाल के पास चोरी की बाइक हैं जिसके बाद पुसौर पुलिस ने छापेमारी कर जयकिशन को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया और चोरी में उसके सहयोगी रहे आरोपी विनोद साव निवासी कोड़ातराई जूटमिल को पकड़ा गया । आरोपी जयकिशन बेलाल को पूर्व में भी बाइक चोरी में चालान किया गया है । आरोपियों ने पूछताछ में रायगढ़ के जूटमिल इलाके और बरमकेला क्षेत्र से चोरी कर घर के पीछे बाड़ी में छिपा कर रखे हुए थे आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 04 एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल और 01 टीवीएस कंपनी का स्टार मोटरसाइकिल कुल कीमत करीब ₹115000 का बरामद कर जब्त किया गया है । आरोपी (1) किशन महंत पिता बेलाल महंत उम्र 21 साल निवासी कर्राजोर थाना पुसौर (2) विनोद साहू पिता गंगाराम साहू 35 साल निवासी कोड़ा तराई थाना जूटमिल पर थाना पुसौर में धारा 41(1+4)CrPC/ 379 IPC के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम के नेतृत्व में माल मुल्जिम पतासाजी में प्रधान आरक्षक शम्भू पाण्डेय, राजेश गुप्ता, आरक्षक लक्ष्मी पटेल, प्रकाश गिरी गोस्वामी, चंद्रशेखर लोधा की अहम भूमिका रही है ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
