जगदलपुर 14 अगस्त 2021
(वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी)
बस्तर पुलिस के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दिवस पर आज अलग अलग नक्सल घटनाओं में शहीद जवानों के परिवारों से मिलकर उनका हाल चाल जाना एवं शहीद जवानों की शहादत को नमन करते हुए उनकी परिवार वालों को साल सिर्फ श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया ।
ज्ञात हो कि बस्तर जिले में कुल 36 शहीद जवानों के परिवार है जिनसे मिलने एवं कुशलक्षेम जानने हेतू अलग-अलग अनुभाग से एसडीओपी एवं नगर पुलिस अधीक्षक अपने थाना के स्टाफ के साथ संबंधित शहीद परिवारों से मिलकर उनका हालचाल जाना गया !और शहीद जवानों के शहादत को नमन किया गया!

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *