जगदलपुर 02 सितंबर 2020
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी / निजी स्कूलों और पालकों के बीच की असमंजसता व अस्थिरता खत्म होने का नाम ही नही ले रही है। हाई कोर्ट के आदेश, विधानसभा में विधेयक पास होने के बाद और जिला प्रशासन के सख्त निर्देश से ऐसा लगा था कि पालकों व अभिभावकों को बड़ी राहत मिलेगी पर ऐसा कुछ जमीनी स्तर पर देखने को नही मिल रहा है, जिस वजह से पालक अभिभावक काफी परेशान नजर आ रहे हैं। ट्यूशन फीस के नाम पर कई स्कूल पूरी फीस तो कई स्कूल 10 माह व बढ़ी हुई फ़ीस के लिये नितनये तरीकों से दबाव बना रहे हैं। उक्त आरोप पब्लिक वॉइस के सदस्यों ने लगाया है।
मंगलवार को पब्लिक वॉइस के सदस्यों ने पालकों के साथ मिलकर निजी स्कूलों की मनमानी, तानाशाही और सांठगांठ का पुतला जलाया। उल्लेखनीय है कि निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर पब्लिक वॉइस ने मोर्चा खोल रखा है। सदस्यों द्वारा लगतार चर्चा, ज्ञापन, प्रदर्शन कर प्रशासन को जगाने और पालकों के हित मे फैसले के लिये संघर्ष किया जा रहा है। इसी तारतम्य में विरोध स्वरूप पुतला जलाया गया।
पुतला दहन उपरांत पब्लिक वॉइस के सदस्यों ने कहा कि पालकों अभिभावकों के लिये एक-एक दिन कटाना मुश्किल हो गया है। प्रतिदिन स्कूलों से प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से दबाव बनाने की कोशिशें हो रहीं हैं। पालकों और स्कूलों के बीच मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो रही हैं। हमारी मांग है कि प्रशासन तत्काल इसपर हस्तक्षेप कर सभी स्कूलों को स्पष्ट गाइड लाइन जारी करें ताकि पालकों को राहत मिल सकें। सदस्यों ने आगे कहा कि यदि अब भी यदि प्रशासन नही जगा तो तालाबंदी आंदोलन किया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस दौरान पालकों के साथ पब्लिक वॉइस के लखपाल सिंह, मितेश पाणिग्राही, हरीश पारेख, दिनेश जैन, गोपाल तीरथानी, भुनेश ध्रुव, रोहन घोष, रोहित बैस, अविलाश भट्ट, तरुण, रोहित सिंह आर्य सहित अन्य उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
