प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 480.26 लाख की लागत से बनने वाले पहुंच मार्ग का किए भूमि पूजन, आम जनों को केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताए

रायगढ़ वायरलेस न्यूज 20अगस्त लोकसभा की सांसद श्रीमती गोमती साय ने आज रायगढ़ लोकसभा अंतर्गत सारंगढ़ – बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़ विधानसभा अंर्तगत केडार मंडल में सारंगढ़ शिवरीनारायण रोड से केडार भकुर्रा “प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना” के तहत 480.26 लाख की लागत से बनने वाले पहुंच मार्ग का भूमि पूजन किए।
इस दौरान संसद में विधिवत पूजन कर क्षेत्रवासियों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाले मार्ग से होने वाली सुगमता के लिए शुभकामनाएं दिए । वही लगातार केंद्र सरकार द्वारा गांव-गांव को मुख्य मार्गो से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाए जा रहे सड़कों की सराहना किए । साथ ही आने वाले समय में केंद्र सरकार के नेतृत्व में विकास की गंगा बहाने की बात कही ।
आपको बता दे कि भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसभा को भी संबोधित किया जहां उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से होने वाले आम जनों को मिलने वाले लाभ के बारे में बताया । वही छत्तीसगढ़ में वर्तमान कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए भ्रष्ट और कालाबाजारी सरकार का आरोप भी लगाए । उक्त सभा कार्यक्रम के दौरान युवा वर्ग के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए ।
कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला के विभिन्न मोर्चा एवं भाजपा मंडल के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
Author Profile
Latest entries
अन्यAugust 9, 2026Hello dummy post
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो