बिलासपुर- (वायरलेस न्यूज़ ) चाइल्ड लाइन शिखर युवा मंच बिलासपुर एवं लायंस क्लब बिलासपुर स्माईल के संयुक्त तत्वावधान में चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह के पांचवे दिन शासकीय प्राथमिक शाला

लिंगियाडीह बिलासपुर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर बरखा रानी सिंह, डॉक्टर सुरभि राजगीर होमियोपैथी कंसल्टेंट, डॉक्टर ज्योति रानी मुदुली बी एच एम एस ,डॉक्टर गंगा बंजारे के द्वारा 50 बच्चों का दाँत दर्द, सर्दी बुखार, खुजली, पेट दर्द, शरीर दर्द आदि बीमारियों का निःशुल्क जाँच किया गया एवं दवाई वितरण किया गया से एवं लायंस क्लब बिलासपुर स्माईल अध्यक्ष श्रीमती रीता राजगीर जी के द्वारा बच्चों को गुड़ टच बैड टच के विषय मे जानकारी दिया गया रक्षा टीम बिलासपुर के द्वारा बच्चों को आत्मरक्षा के विषय मे बताया गया चाइल्ड लाइन

बिलासपुर के द्वारा बच्चों 1098 नंबर के कार्य एवं महत्व के विषय मे जानकारी दिया गया इस आयोजन को सफल बनाने में चाइल्ड लाइन समन्वयक संदीप राव मोहिते टीम मेम्बर जनक यादव, मलेश पैकरा, पूजा महंत, दिव्या अंकिता बैक, शासकीय प्राथमिक शाला लिंगियाडीह प्रधान पाठक श्रीमती अहिलिया यादव , शिक्षक गण श्रीमती ज्योति बोले, श्रीमती कविता चंदेल, श्रीमती रितु पाण्डेय, श्रीमती सरला तुमराली, श्रीमती सुभद्रा शर्मा, श्रीमती संतोषी राजपूत, श्रीमती माला कुम्भकार, का मत्वपूर्ण योगदान रहा |
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो




