बिजली कर्मियों के लिए सेफ्टी परेड कार्यशाला का आयोजन
कार्य के दौरान सावधानी बरतने के निर्देशे
बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज़ 16 जनवरी 2025) -छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, बिलासपुर क्षेत्र, के मैदानी स्तर पर कार्यरत बिजली कर्मियों के लिए एक दिवसीय सेफ्टी परेड कार्यशाला का आयोजन कोरबा वृत्त के कटघोरा संभाग कार्यालय में किया गया। इसमें बिलासपुर क्षेत्र के अति. मुख्य अभियंता श्री डी.के.भोजक द्वारा तकनीकी व ठेका कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों का पालन एवं सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई।
श्री भोजक ने बताया कि अधिकतर दुर्घटनाएं छोटी-छोटी लापरवाही से होती हैं। इसलिए बचाव के साधनों का पूरा उपयोग कर ही बिजली का कार्य करना चाहिए। उन्होने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही से जान जा सकती है। इसलिए बिजली सुरक्षा के बुनियादी सिद्धांतो को समझकर और पालन करके ही बिजली से जुड़ी दुर्घटना रोकी जा सकती है। उन्होने मैदानी अमलों को निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए विद्युत संबंधी कार्य करावे। ये बात सभी उपभोक्ताओं को बताएं और स्वयं भी इसकी जांच करें। सुरक्षा पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही सुरक्षा उपकरणों जैसे सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट, दस्ताने, टेस्टर, डिस्चार्ज राॅड आदि के उपयोग करने की सलाह दी गई।
इस अवसर पर सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता एवं मैदानी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो








