अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

बिजुरी स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन सर्तकता एवं सजगता के साथ कार्य करने की दी गई सलाह

On: August 24, 2022 1:15 PM
Follow Us:

बिलासपुर :- (वायरलेस न्यूज 24 अगस्त 2022)
मंडल संरक्षा विभाग द्वारा संरक्षा कोटि के कर्मचारियों में सजगता एवं संरक्षा के साथ कार्य करने के प्रति जागरूकता लाने हेतु आज दिनांक 24 अगस्त 2022 को बिजुरी स्टेशन में वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री अनुराग कुमार सिंह, सहायक मंडल अभियंता मनेन्द्रगढ़ श्री नवल सिंह, क्षेत्रीय रेल प्रबंधक बैकुंठपुर श्री जगदीप एवं संरक्षा सलाहकारों की उपस्थिति में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में स्टेशन मास्टर, चालक, परिचालक गार्ड, फिटर, एसएसई, जेई, डीटीआई, पाइंटमैन, गेटमैन, सहित सभी विभागों के लगभग 150 रेल कर्मचारियों ने भाग लिया । संगोष्ठी में दुर्घटनाओं के संभावित कारणों को पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रदर्शित किया गया तथा दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों एवं इस दौरान ली जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही सिग्नल एवं पाइंट्स खराब होने पर स्टेशन मास्टर के कर्तव्य, शंटिंग के दौरान ली जाने वाली सावधानियां, सिग्नल का आदान प्रदान, शंटिंग के दौरान ली जाने वाली सावधानियां, हाट एक्सल, ओएचई ब्लाक के दौरान ली जाने वाली सावधानियां, रेल फ्रेक्चर की स्थिति में ट्रैक की सुरक्षा, सिग्नल की खराबी एवं रखरखाव के समय बरतने वाली सावधानियों, लोडिंग अनलोडिंग पाइंट्स पर वैगन के दरवाजों का सही ढंग से बंद होना सुनिश्चित करना, नान-सिग्नलिंग में गाडी चलाने के दौरान चालक एवं सहायक चालकों का कर्तव्य, आपदा प्रबंधन एवं SPAD से बचाव के तरीकों जैसे अनेक गहन मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
संगोष्ठी में वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री अनुराग कुमार सिंह एवं अधियाकरियों द्वारा संरक्षा नियमों की पूरी जानकारी अद्यतन रखने तथा संरक्षा नियमों का पालन करते हुए अपने कार्यों का निष्पादन सर्तकता एवं सजगता के साथ करने की सलाह दी गई ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

Leave a Comment