अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

बिलासपुर क्षेत्र की मेजबानी में विद्युत कंपनी अंतरक्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यकः श्री ए.के.धर

On: January 15, 2024 2:03 PM
Follow Us:


बिलासपुर क्षेत्र की मेजबानी में विद्युत कंपनी अंतरक्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यकः श्री ए.के.धर


बिलासपुर (वायरलेस न्यूज 15 जनवरी 2024) – छत्तीसगढ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र द्वारा अंतरक्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता वर्ष 2023-24 का आयोजन बिलासपुर क्षेत्र की मेजबानी में हो रहा है। विद्युत कंपनी अंतरक्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में विद्युत कंपनी के 10 रीजन की टीम हिस्सा ले रही है। इस प्रतियोगिता में राजा रघुराज सिंह क्रिकेट मैदान और रेल्वे (सेक्रेसा) क्रिकेट मैदान बिलासपुर में हर रोज दो-दो मैच खेले जाएंगे।
पहले दिन बिलासपुर रीजन व मडवा क्रिकेट टीम के बीच पहला मैच हुआ। इसमें मडवा की टीम ने 20 ओवर में 132 रन का लक्ष्य दिया जिसका पीछा करते हुये बिलासपुर की टीम ने 133 रन बनाकर मडवा पर जीत दर्ज कर ली। दूसरे मैच में कोरबा पश्चिम की टीम ने 138 रन का लक्ष्य अम्बिकापुर की टीम को दिया जिसके जवाब में अम्बिकापुर की टीम 100 रन पर ही सिमट गई। तीसरे मैच में राजनांदगांव रीजन की टीम ने अच्छे रन रेट के साथ पारी की शुरूवात करते हुये कोरबा पूर्व की टीम को 137 रन का लक्ष्य दिया जिसका पीछा करते हुये कोरबा पूर्व की टीम ने 138 रन बनाकर जीत दर्ज की। जबकि चौथे मैच में रायपुर सेंट्रल की टीम ने 20 ओवर में 141 रन का बडा लक्ष्य दिया जिसके जवाब में जगदलपुर की टीम 110 रन ही बना सकी।
मंगलवार को पहला मैच मडवा व राजनांदगांव के बीच होगा। दूसरा मैच जगदलपुर एवं कोरबा पश्चिम के बीच होगा। तीसरा मुकाबला रायपुर रीजन एवं अम्किापुर की टीम के बीच होगा। चौथी भिड़ंत बिलासपुर एवं दुर्ग के बीच होगी। टूर्नामेंट के शुभारंभ समारोह में मुख्य अभियंता, बिलासपुर क्षेत्र श्री ए.के.धर ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है तथा प्रत्येक व्यक्ति को अपने दिनचर्या में खेल शामिल करना चाहिये। इस अवार पर मुख्य अभियंता (उपकेन्द्र) श्री के.के.भगत अधीक्षण अभियंता श्री जी.पी. सोनवानी, श्री सुरेश जांगड,े श्री एस.सी.पाठक, कार्यपालन अभियंता श्री पी.आर.साहू, श्री एच.के.मंगेशकर, श्री मकेश्वर साय एवं मुकेश माथुर प्रकाशन अधिकारी समेत खेलप्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ के डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का आकस्मिक निरीक्षण कर कैदियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं

कलेक्टर ने निर्माणाधीन गौ अभ्यारण्य का किया निरीक्षण* *फेसिंग कार्य तत्काल प्रारंभ करने दिए निर्देश*

रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर ने न्यू हाईटेक बस स्टैंड, तिफरा में शुरू की शीतल जल सेवा, विधायक अमर अग्रवाल ने कहा संवेदनशीलता एवं सेवा भावना उत्कृष्ट उदाहरण

सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की शिक्षा को मिली नई रफ्तार, भाजपा सरकार ने छात्राओं के भविष्य को किया सशक्त – अमर अग्रवाल

Leave a Comment