बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) आज दिनांक 14/03/2022 को वन मंडल बिलासपुर, वन परिक्षेत्र बिलासपुर, परिवृत्त सीपत के भरूवाडीह परिसर में जन जागरूकता अभियान “अग्नि से बचाव एवं वन्य जीव संरक्षण” का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम भरुवाडीह, ठरकपुर, पोंड़ी,कारीछापर, मंजूरपहरी आसपास के ग्रामीण सम्मिलित हुए। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा आम जनमानस से, वनों की अग्नि से सुरक्षा एवं जंगल से भटक कर आबादी क्षेत्र में आए वन्य प्राणियों की सुरक्षा में सहयोग की अपील की गई।
श्री लक्ष्मण पटेल (सरपंच प्रतिनिधि ग्राम ठरकपुर), श्री महेंद्र कश्यप (सरपंच बनियाडीह), श्री मनहरण लाल बिंझवार (सरपंच पोड़ी), श्री तामेश्वर श्रीवास, श्री राम कुमार कुंभकार, कृष्ण कुमार कौशिक एवं आसपास के ग्रामीण जन एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।
सीपत परिवृत्त के वन प्रबंधन समिति अध्यक्ष क्रमशः श्री मन्नु लाल विश्वकर्मा, श्री प्यारेलाल बिंझवार, श्री राधेश्याम सरूता एवं श्री राजेश्वर कौशिक जी उपस्थित रहे।
उक्त कार्यक्रम में सीपत परिवृत्त के समस्त अधिकारी कर्मचारी गण क्रमशः श्री अजय बेन(सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी सीपत), श्री राजकुमार चेलकर (परिसर रक्षक मंजूरपहरी), श्री राजा बघेल (परिसर रक्षक कारीछापर),श्री सचिन राजपूत (परिसर रक्षक ठरकपुर एवं भरुवाडीह), श्री लोरीक कुर्रे, रामदयाल, रामप्रसाद, तारू आदि उपस्थित रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *