रायपुर, (वायरलेस न्यूज 2 जनवरी 2023) कांग्रेस का अधिवेशन 24 से 26 फरवरी तक रायपुर में होगा। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस की दिल्ली में हुई बैठक में इस बात का निर्णय लिया गया है। हालांकि इस तारीख का अभी औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन, ये माना जा रहा है कि AICC का अधिवेशन रायपुर में 24, 25, 26 फरवरी को आयोजित किया जायेगा। अधिवेशन में कांग्रेस वर्किंग कमेटी का चुनाव भी होगा।
ऑल इंडिया कांग्रेस की इस बैठक में कांग्रेस प्लेनरी सेशन पॉलिटिकल, इकोनॉमिक, इंटरनेशनल अफेयर्स, खेती-किसानी, सामाजिक न्याय युवा शिक्षा-रोजगार जैसे विषयों पर चर्चा होगी। बैठक में कांग्रेस वर्किंग कमेटी का इलेक्शन भी होना तय किया गया है।
केसी वेणुगोपाल के मुताबिक इस सत्र में संवैधानिक संशोधन होगा और कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) के सदस्यों का चुनाव भी किया जाएगा। बता दें कि बीते 4 दिसंबर को एआईसीसी मुख्यालय में कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में ही संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया पूरा करने के लिए पूर्ण सत्र आयोजित करने की बात पर सहमति बनी थी और छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल की सहमति से रायपुर में सत्र आयोजित करने का निर्णय लिया गया था।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
