अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

भाजपा का 3 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत की घोषणा आज देश की आकांक्षाओं के उद्गार बना -सरोज पांडेय

On: June 17, 2022 5:43 PM
Follow Us:

बिलासपुर।(वायरलेस न्यूज़) भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर जिला का तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ 17 जून शुक्रवार को झूलेलाल मंगलम, थोक फल-सब्जी मंडी रोड, तिफरा, बिलासपुर में हुआ। प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ भाजपा का ध्वज फहराकर एवं भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई।


प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र आत्मनिर्भर भारत के विषय पर संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने कहा कि वर्ष 2020 से जब तक हम सब कोरोना की वैश्विक महामारी से सामना कर रहे है। इस दौरान सारे कारोबार चाहे उद्योग हो, व्यवसाय हो या सेवा क्षेत्र सब कुछ लॉकडॉउन के कारण कई महीनों तक बंद था। सारी आर्थिक गतिविधियां बंद थी। परिणामस्वरूप पूरे विश्व के साथ-साथ हमारी अर्थव्यवस्थ गंभीर रूप से प्रभावित हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने इस आपदा को एक बहुत बड़े अवसर के रूप में देखा और देश उद्योग, आधारभूत संरचना एवं कृषि के क्षेत्र में नये पहल करके अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाये। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत की घोषणा आज देश की आकांक्षाओं के उद्गार बन गया है। आत्मनिर्भरता समाज के हर व्यक्ति एवं हर समुदाय का सपना होता है।
द्वितीय सत्र पर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने केन्द्र सरकार की विकास योजनाएं एवं हमारा प्रदेश विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि 2014 में इस देश में पहली बार पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनी, जन-जन के नायक नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने। वास्तव में अगर हम देखे उनके सामने बहुत बड़ी चुनौती थी जिसमें रक्षा, सुरक्षा, देश की आर्थिक प्रगति, बढ़ते आतंकवाद एवं गांव का विकास गरीबों का उत्थान उन्होंने इस संकल्प के साथ अपने कार्य की शुरूवात की। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, हर घर नल से नल जोड़ने की योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, आयुष्मान भारत योजना, विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान कोविड वेक्सीन, 8727 जन औषधि केन्द्रों पर सस्ती दवाई उपलब्ध कराई जा रही है। जहॉ देश एक ओर विकास की ओर अग्रसर है वहीं प्रदेश की भूपेश सरकार गरीबों के हक मारने में लगी गई है।
तृतीय सत्र मीडिया के व्यवहार एवं उपयोग के विषय को संबोधित करते हुए बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने कहा कि भाजपा अन्य दलों से भिन्न है, हमारी एक निश्चित विचारधारा है। भाजपा के पास कार्यकर्ताओं की विशाल फौज है। हमारे पास राष्ट्र को परम वैभव की ओर ले जाने का कार्यक्रम है। जनसंचार मूलरूप से समाज में संवाद का सशक्त माध्यम है। प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया और डिजिटल मीडिया के रूप में निरंतर इसका प्रभाव विस्तार हो रहा है। प्रेसविज्ञप्ति अपने विचारों को मीडिया के विभिन्न माध्यमों तक पहुॅचाने का सरल और सीधा माध्यम है। यह प्रिंट के अलावा वीडियो और आडियों के रूप में भी हो सकता है। अपनी बात प्रभावशाली तरीके से विस्तार में कहने के लिए प्रेस कांफ्रेंस महत्वपूर्ण माध्यम है।
चतुर्थ सत्र सोशल मीडिया की समझ विषय को संबोधित करते हुए आईटी सेल प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य आलोक सिंह ने कहा कि मीडिया संचार का एक साधन है और सोशल मीडिया को संचार का एक सामाजिक साधन कहा जा सकता है। सोशल मीडिया कम्प्यूटर आधारित प्लेटफार्म है जो लोगों को वर्चुअल समुदायों और नेटवर्क में जानकारी विचारों और चित्रों/वीडियों को साझा करने या उनके आदान-प्रदान कररने की अनुमति देता है। सोशल मीडिया इंटरनेट आधारित एक प्रणाली है जो कम्प्यूटर, टैबलेट और मोबाईल फोन आदि का उपयोग करते हुए हमें इंटरैक्टिव प्लेटफार्मो का उपयोग करने में सक्षम बनाता है जिसके माध्यम से हम व्यक्तियों के बीच या समूहों में सूचनाओं का आदान-प्रदान कर सकते है। आज सोशल मीडिया पर कार्य करना एक हुनर है और कला भी है। यह प्रत्येक कार्यकर्ता जिसे किसी भी तरह से जिम्मेदारी सौंपी गई है उसको सोशल मीडिया की समझ होनी चाहिए।
पंचम सत्र बदली हुई परिस्थिति में भाजपा का दायित्व-भाजपा के वैशिष्ट्य की समझ विषय पर संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश सहकोषाध्यक्ष नंदन जैन ने कहा कि भाजपा एक विचारनिष्ट पार्टी है। भू-सांस्कृतिक राष्ट्रावधारणा हमारे विचार का मूलभूत तत्व है। हम कार्यकर्ता आधारित जन संगठन है। कार्यकर्ताओं का निर्माण एवं कार्यपद्धति का विकास हमारी विशेषता है। भारत की राजनीति में भाजपा एकमात्र दल है, जिसका विभाजन नही हुआ। जन समर्थन हम को साहस एवं आत्मविश्वास देता है। सरकार की नीतियों एवं रचनात्मक उपक्रमों को आमजन तक पहुॅचाना, यह पार्टी की जिम्मेदारी है। शासन और समाज में सेतु का काम करते हुए व्यवस्थाओं से संभावित नौकरशाहीकरण की असंवेदनशीलताओं का सामना करना होगा। अपने बढ़े हुए दायित्व को ठीक प्रकार समझकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को महान लक्ष्य की प्राप्ति हेतु सन्नद्ध कर देना हमारी हमारी जिम्मेदारी है।
षष्ट्म सत्र हमारा विचार परिवार विषय को विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नकुल सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि 1925 में डॉ.केशव बलिराम हेडगेवार ने नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की। संघ का मुख्य उद्देश्य अनुशासित, संस्कारित व्यक्ति निर्माण करना और संगठित समाज के आधार पर देश को परम वैभव पर ले जाना है। आज लगभग सभी क्षेत्रों में समान ध्येय एवं विचार-व्यवहार की प्रक्रियाएं केन्द्र में रखते हुए संगठन कार्यरत है और प्रभावी ढंग से इस पुननिर्माण के कार्य को कर रहे है। संगठन के सभी आंतरिक व्यवहार और कार्यकर्ताओं के परस्पर संबंध सदा स्नेहपूर्ण रहने का मूल कारण भी समाज ध्येयवाद एवं समाज के प्रति समर्पण का भाव ही है। समाज जीवन के लगभग सभी क्षेत्रों में कार्य करते हुए ये संगठन एक विशाल शक्ति बन चुके है।
प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र् की अध्यक्षता पूर्व सांसद लखनलाल साहू द्वितीय सत्र की अध्यक्षता मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, तृतीय सत्र की अध्यक्षता अध्यक्ष पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत पीएन बजाज, चतुर्थ सत्र की अध्यक्षता जिला सह संघ चालक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रदीप शर्मा, पंचम सत्र की अध्यक्षता विभाग संघ चालक बिलासपुर प्रदीप देशपाण्डे, षष्टम् सत्र की अध्यक्षता अध्यक्ष थोक-फल सब्जी मंडी तिफरा अनिल सलूजा ने किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने प्रशिक्षण वर्ग में प्रस्तावन रखते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय जेपी नड्डा के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन पर राष्ट्रीय, प्रांतीय एवं मंडल स्तर के प्रशिक्षण वर्ग हो चुके थे जिला स्तर के प्रशिक्षण शिविर जो बचे हुए थे उसी के तहत् यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। इस शिविर में पंद्रह विषयों का सत्र होगा।
प्रशिक्षण शिविर में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद अरूण साव, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, जिला महामंत्री मोहित जायसवाल, गुलशन ऋषि, अमरजीत सिंह दुआ, लवकुश कश्यप, बृजभूषण वर्मा, रूक्मणी कौशिक, रामप्यारी यादव, तिलक साहू, अवधेश अग्रवाल, रामू साहू, सुधा गुप्ता, दीपमाला कुर्रे, एस कुमार मनहर, जयश्री चौकसे, कृष्ण कुमार कौशिक, लखन पैकरा, चंद्रप्रकाश सूर्या, दुर्गा प्रसाद कश्यप, चंद्रप्रकाश मिश्रा, जुगल अग्रवाल, निर्मल कुमार जीवनानी, अजीत सिंह भोगल, अरविंद बोलर, संदीप दास, सोमेश तिवारी, पेंगनलाल वर्मा, बलराम देवांगन, धनंजय त्रिपाठी, लक्ष्मी कश्यप, जनक देवांगन, विजय अंचल, राजेन्द्र राठौर, हरनारायण तिवारी, राज्यवर्धन कौशिक, तिरिथराम यादव, महाराज सिंह नायक, राजेश कश्यप, बीआर महोबिया, संतोष कश्यप, घनश्याम दीक्षित, वैंकट अग्रवाल, मनहरण यादव, युगलकिशोर झा, यदुराम साहू, विनोद सिंह, सुनील तिवारी, रामचरण वस्त्रकार, नीता श्रीवास्तव, मनीष अग्रवाल, उदय मजूमदार, प्रबीरसेन गुप्ता, प्रवीण दुबे, दीपक सिंह ठाकुर, विजय ताम्रकार, राजेश सूर्यवंशी, राजेन्द्र अग्रहरि, शंकरदयाल शुक्ला, रूक्मणी साहू, रामनारायण भारद्वाज, नागेश्वरी साहू, गोविंद यादव, विजयधर दीवान, विक्रम सिंह, घनश्याम रात्रे, डॉ.रजनीश पाण्डेय, अजय अग्रवाल, कोमल सिंह, डीके साहू, अमित तिवारी, वल्लभ राव, अमित चतुर्वेदी, लक्ष्मीनारायण कश्यप, प्रकाश यादव, छोटेलाल शर्मा, सीनू राव, हरीश साहू, जित्तू साहू, रामनिवास शास्त्री, पवन श्रीवास, राधेश्याम मिश्रा, रामनाथ तिवारी, अभिलेश यादव, बिसनलाल पटेल, सुधीर वर्मा, प्रदीप कौशिक, राकेश मिश्रा, आशीष पटेल, दिनेश कुमार साहू, प्यारे जायसवाल, शैलेन्द्र यादव, सीमा पाण्डेय, संध्या चौधरी, गोपाल यादव, प्रदीप शुक्ला, पुष्पा तिवारी, संध्या सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

Leave a Comment