बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज) भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर लोकसभा के समस्त प्रकोष्ठों की संयुक्त बैठक भाजपा कार्यालय बिलासपुर में आयोजित की गई।
बैठक में बिलासपुर लोकसभा के प्रभारी डॉ.सियाराम साहू ने कहा कि सभी प्रकोष्ठ के सदस्य एवं पदाधिकारी रीढ की हड्डी के समान है जो पार्टी को मजबूत बनाये रखते है उन्ही के संबल से भारतीय जनता पार्टी के हौसले बुलंद रहते है। उन्होंने सभी से इस लोकसभा चुनाव में तन मन से जुट जाने का आव्हान किया। बिलासपुर लोकसभा के सहसंयोजक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव प्रत्येक बूथ से 370 मतों से बढ़त बनाना है और केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पुनः सरकार बनाना है। भाजपा प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो प्रत्येक कार्यकर्ता को महत्व प्रदान करती है और छोटे से छोटे कार्यकर्ता को आगे बढ़ाने का काम करती है। वर्तमान लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू इसके उदाहरण है। इस चुनाव में आप सभी भाजपा को विजयी बनाने सक्रियता से जुट जाये। शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विशेषर पटेल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सभी प्रकोष्ठों की अहम भूमिका होती है, प्रकोष्ठ के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को जनसम्पर्क करना है और अधिक से अधिक लोगो से मिलकर सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देना है। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि हम सबको कड़ी मेहनत एवं ईमानदारी के साथ कार्य करना है ताकि लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतों से विजय हासिल कर सके। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने कहा कि सभी प्रकोष्ठों को सक्रिय रहना है और वर्तमान लोकसभा चुनाव की दृष्टि से लाभार्थी सम्पर्क अभियान चल रहा है जिसके अंतर्गत 14 मार्च को सभी कार्यकर्ताओं को बूथों में जाकर 50-50 लाभार्थियों से संपर्क करना है।
बैठक में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू ने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से चुनाव में जी जान से जुट जाने का आग्रह करते हुए भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से विजयी बनाने का आव्हान किया।
कार्यक्रम का संचालन लाभार्थी संपर्क अभियान के लोकसभा संयोजक दिनेश राजपूत एवं आभार शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक बृजेन्द्र शुक्ला ने किया।
बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री मोहित जायसवाल, लोकेशधर दीवान, राकेश मिश्रा, कृष्ण कुमार शुक्ला, कमल श्रीवास, प्रकाश राय, रामनरेश शर्मा, प्रकाश नामदेव, ठा.अनिल सिंह, सुनहर, संजय त्रिपाठी, कपिलनारायण पटेल, आशीष बाकरे, अशोक सिंह, तामेश्वर कौशिक, संतोष पचेरे, दुर्गा प्रसाद पटेल, लक्ष्मी प्रसाद कश्यप, चंद्रप्रकाश मिश्रा, रामकिशोर देवांगन, नत्थूराव, सौरभ पाण्डेय, प्रदीप कुमार शर्मा, मनीष कुमार, आकाश पाण्डेय, राजेशमिश्रा, पल्लव धर, धीरेन्द्र केशरवानी, कुशल प्रसाद सोनी, सुरेश कश्यप, अजय कुमार पटेल, शिव देवांगन, नाथूराम रजक, नरेन्द्र बाबा गोस्वामी, राकेश गुप्ता, महेन्द्र खत्री, महेन्द्र खत्री, रघुनंदन कर्माकर, विकास एंथोनी, रवि सिंह ठाकुर, पवन कुमार त्रिपाठी, प्रवीण कुमार रा, भागीरथी यादव, रामजी श्रीवास, शिवशंकर वर्मा, डॉ.सुभाष पाण्डेय, हरि सिंह परिहार, डॉ.आशुतोष पाण्डेय, अनुरागिनी कश्यप, सीमा यादव, स्मृति वैष्णव जैन, सीमा पाण्डेय, नंद कुमार कश्यप, मनीष अग्रवाल, पुष्पेन्द्र त्रिपाठी सहित प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो








