अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

महाप्रबंधक कार्यालय कोरबा के समक्ष 38 सुत्रीय विभिन्न मांगों को लेकर एटक का धरना प्रदर्शन

On: July 10, 2022 7:45 AM
Follow Us:

पुष्पेन्द्र श्रीवास। कोरबा। एटक एसईसीएल केंद्र के निर्णय अनुसार आज महाप्रबंधक कार्यालय कोरबा के समक्ष 38 सुत्रीय विभिन्न मांगों के लिए धरना प्रदर्शन किया गया ।जिसमें एटक कोरबा क्षेत्र के अंतर्गत सभी इकाइयों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने शिरकत किया। उसके बाद कोरबा क्षेत्र के महाप्रबंधक विश्वनाथ सिंह एवं क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक एन.के.पटनायक को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर एटक के दीपेश मिश्रा ने बताया कि मांग पत्र मे यह कहा गया है कि राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौता 11 पर जल्द से जल्द फैसला किया जाए इसी तरह सभी खदानों मे सुरक्षा के नियमों का शत-प्रतिशत पालन किया जाए विशेषकर भूमिगत खदानों में पुख्ता वेंटिलेशन का व्यवस्था किया जाए, इसके साथ ही कोरबा क्षेत्र के प्रबंधन द्वारा बारंबार यह धमकी दिया जाता है कि चालू खदानों को बंद कर दिया जाएगा जो तर्कसंगत नहीं है ऐसी किसी भी कोशिश को संगठन पुरे ताकत से खिलाफत करेगी ।इसी तरह यह भी देखा जा रहा कि प्रबंधन को मजदूरों के हित के लिए जो कल्याणकारी कार्य किया जाना है उसे भी जानबूझकर रोका जा रहा है ,वहीं प्रबंधन का तानाशाही रवैया अपनाकर मजदूरों का बेवजह हाजिरी काटना आम बात हो गई है इस पर तुरंत रोक लगाई जाए।खदानों मे स्वच्छ पानी मुहैया किया जाए तथा सभी आवासों का पूर्ण रूप से मरम्मत किया जाए,बांकी और कोरबा मुख्य चिकित्सालय में सभी दवाइयां उपलब्ध किया जाए तथा चिकित्सकों की कमी है उसे दूर किया जाए इसके साथ और भी कई मांगे है।

आज के कार्यक्रम में कामरेड धरमा राव, सुभाष सिंह,एन.के.दास,राजु श्रीवास्तव,कमर बक्ष,प्रमोद सिंह, एस.के.प्रसाद, ज्ञान चंद साहू, मृत्युंजय कुमार ,मनीष सिंह, अरविंद चंद्रा, उज्जवल बनर्जी, राजेश दुबे, नंद किशोर साव, अरुण राठौड़ आदि उपस्थित रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

Leave a Comment