अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रायगढ़ शहर के तीन कबाड़ गोदामों पर पुलिस की छापेमारी, स्क्रैप और आयरन पैलेट लोडेड 11 वाहन जब्त*

On: October 8, 2024 4:37 PM
Follow Us:

● *रायगढ़ शहर के तीन कबाड़ गोदामों पर पुलिस की छापेमारी, स्क्रैप और आयरन पैलेट लोडेड 11 वाहन जब्त*

*8 अक्टूबर, रायगढ़* । आज शाम थाना कोतवाली एवं थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत तीन कबाड़ गोदामों पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस को सूचना मिली थी कि इन गोदामों में अवैध रूप से स्क्रैप और खनिज पदार्थों का भंडारण किया जा रहा है।
सूचना के आधार पर उड़ीसा रोड गढ़उमरिया, इंदिरा नगर जोगीडीपा, और ग्राम लाखा के कबाड़ गोदामों पर कार्रवाई की गई।

*उड़ीसा रोड गढ़उमरिया कबाड़ गोदाम पर छापा*:
जूटमिल पुलिस के साथ अधिकारियों ने उड़ीसा रोड गढउमरिया स्थित कबाड़ गोदाम में दो प्राइवेट गार्ड मिले । गार्ड ने गोदाम को नाजिम अली का होना बताया । गोदाम परिसर के पास खड़े दो ट्रेलर में स्पंज आयरन (पायलट गोली), दो माजदा वाहन तथा 6 ट्रक (फुल डाला) में विभिन्न प्रकार के स्क्रेप जिसमें तार के टुकड़े, लोहे के कबाड़ लोड मिला । गोदाम में मौजूद व्यक्तियों ने वाहनों में लोड स्क्रैप के संबंध में कोई संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर जूटमिल पुलिस ने 10 वाहनों को मय लगभग 200 टन कबाड के साथ कब्जे में लेकर पुलिस लाइन लाकर खड़ी किया गया है, संबंधित वाहन मालिक को दस्तावेज के साथ तलब किया गया है । वहीं गोदाम के संचालक को नोटिस जारी किया गया है ।

*इंदिरा नगर जोगीडीपा कबाड़ गोदाम*:
कोतवाली पुलिस ने इंदिरा नगर जोगीडीपा स्थित मो0 आरिफ के कबाड़ गोदाम में छापेमारी दौरान मो. आरिफ पिता हुसैन मोहम्मद मौजूद था । गोदाम के पास खड़ी एक पिकअप वाहन में स्क्रैप मिला, वाहन में ड्राइवर पिंटू यादव बैठा था, कबाड़ के संबंध में मोहम्मद आरिफ तथा ड्राइवर पिंटू यादव द्वारा कोई उपयुक्त जवाब नहीं दिए जाने पर पुलिस ने कबाड़ की मय पिकअप वाहन जप्ती की । जप्त अवैध कबाड़ का वजन करीब 1,500 किलो है, गोदाम संचालक मो0 आरिफ एवं वाहन चालक पिंटु यादव पर धारा 35(1)(E) बीएनएसएस/303 बीएनएस के तहत कार्यवाही किया गया है ।

*रायगढ़-पूंजीपथरा लाखा कबाड़ गोदाम* :
कोतवाली पुलिस ने रायगढ़-पूंजीपथरा रोड लाखा स्थित कबाड़ के गोदाम पर छापेमारी की, जहां मौजूद मिले कर्मचारी ने गोदाम को सत्येंद्र विश्वकर्मा का होना बताया , सत्येंद्र विश्वकर्मा फरार है । पुलिस ने गोदाम पर नोटिस चस्पा कर कबाड़ गोदाम से करीब 2 टन 650 किलो कबाड़ की जप्ती की गई ।
गोदाम संचालकों को नोटिस जारी कर दस्तावेजों सहित थाने तलब किया गया है। नोटिस के समयावधि में कोई संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होता, तो पुलिस वैधानिक कार्रवाई करेगी।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

छत्तीसगढ़ राज्य के कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने कर्मचारी संगठनों के द्वारा मैराथन बैठक में विस्तृत चर्चा उपरांत अनुमोदित

अमित चक्रवर्ती बने रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर के अध्यक्ष ,डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन आलम सिंह रूपरा ने दिलाई शपथ*

अमित चक्रवर्ती बने रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर के अध्यक्ष ,डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन आलम सिंह रूपरा ने दिलाई शपथ*

इसी माह चार आईएफएस के रिटायर्ड पश्चात प्रदेश में व्यापक वन विभाग के अधिकारी इधर से उधर किए जाएंगे ?

संयुक्त संचालक शिक्षा ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण* *अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस, वेतन कटौती की होगी कार्रवाई*

रैम्प योजना के तहत जिंदल स्टील में वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम, स्थानीय एमएसएमई को मिले नए अवसर

Leave a Comment