● *रायगढ़ जिले में फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिये पुलिस ने चलाया दो दिनों का “ विशेष अभियान ”

70 स्थायी वारंट किये गये तामिल, सबसे अधिक वारंट तामिल करने में चौकी खरसिया रही आगे
*रायगढ़* (वायरलेस न्यूज) । पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के मार्गदर्शन पर जिले में फरार स्थायी वारंटियों की तामिली के लिये दो दिनों का “विशेष अभियान” चलाया गया जिसमें 45 वारंटियों को पकड़ा गया, साथ ही 25 वारंटी की मृत्यु की जानकारीमिलने पर उनका


मृत्यु प्रमाण पत्र (Death Certificate) प्राप्त कर न्यायालय पेश किया गया है । प्राय: देखा गया है दीपावली/छट त्यौहार के समय घर से बाहर कमाने खाने अथवा अन्य कारणों से गये परिवार के सदस्यगण अपने परिवार के साथ त्यौहार मनाने आते हैं । जिसे संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर जिला पुलिस द्वारा लंबे समय से फरार वारंटियों/आरोपियों की धरपकड़ के लिये थाना स्तर पर टीम बनाकर अभियान चलाया गया जिसमें क्रमश : थाना कोतवाली – 4, थाना चक्रधरनगर -4 , चौकी जूटमिल – 2, थाना पूंजीपथरा – 5, थाना धरमजयगढ़ -2, थाना तमनार- 3, थाना घरघोड़ा- 2, थाना लैलूंगा -2, थाना खरसिया-3, चौकी खरसिया-8, थाना भूपदेवपुर-5, थाना छाल-3, *कुल – 45 स्थायी वारंटियों को पकड़ा गया* । वारंट तामिली में लगी टीम को कई वारंटियों के फौत (मृत्यु) होने की जानकारी मिली है जिनकी संख्या 25 है । पुलिस टीम द्वारा ग्राम पंचायत/नगर पंचायत से वारंटी का मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त किया गया है, अभियान अंतर्गत पकड़े गए वारंटियों समेत 25 वारंटियों के मृत्यु प्रमाण पत्र *कुल 70 स्थायी वारंट तामिल* कर न्यायालय पेश किये जा रहे हैं । पुलिस की टीमें अभी जिले के कई गांवों तथा सीमावर्ती जिलों में भी फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिये दबिश दिया जा रहा है , जिससे तामिल वारंटियों की संख्या में और भी इजाफा हो सकता है ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
