रेसुब रायगढ़ की विशेष टीम ने महापल्ली में मारा छापा दो लोग रेल्वे की अवैध टिकट बनाते हुए पकड़ाए

रायगढ ।(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज) गुरुवार को रेसुब रायगढ की विशेष टीम ने महाप्पली गांव मे दबिश देकर दो अलग अलग मामलों में हजारो की अवैध टिकट केवसाथ दो लोगो को गिरफ्तार करने में अहम क़ामयाबी हासिल की है। इस संबन्ध रेसुब रायगढ प्रभारी निरीक्षक राजेश वर्मा ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री ए एन सिन्हा के निर्देशन में एवं वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में गुरुवार दिनांक 18.08.2022 को रेल्वेअधिनियम की धारा 143 के तहत अभियान चलाया गया, जिसके तहत उप निरीक्षक संजय कुमार एस, आरक्षक विजय खलखो, आरक्षक रणवीर सिंह द्वारा महापल्ली जामगा रोड़ में स्थित आदित्य कम्प्यूटर नामक दुकान के संचालक श्रीबछ गुप्ता, पिता-श्री कालिया गुप्ता, उम्र-32 वर्ष, निवासी-डूमरपाली, थाना-चक्रधरनगर, जिला-रायगढ़ (छ.ग.) को 01 नग पर्सनल यूजर आई.डी.adityag2015 से बनाई गई कुल 26 नग रेल ई-टिकट (पास्ट टिकट), जिसकी कुल कीमत 24715/- रूपये (दो हजार सात सौ पन्द्रह रूपये) के साथ गिरफ्तार किया गया व आरोपी द्वारा उक्त रेलवे ई-टिकटों को बनाने में उपयोग में लाये गये सीपीयू , मॉनीटर, माउस एवं मोबाईल फोन को जप्त कर आरोपी सहित रेसुब पोस्ट रायगढ़ लाया गया एवं उसके विरूद्ध रेसुब पोस्ट रायगढ़ में अपराध क्रमांक 635/2022 दिनांक 18.08.2022 धारा 143 रेलवे अधिनियम का मामला पंजीबद्ध किया गया।
वही दूसरे प्रकरण में वरि.मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेसुब बिलासपुर के निर्देशन में रेल अधिनियम की धारा 143 के तहत अभियान चलाया गया, जिसके तहत उप निरीक्षक अखिल सिंह आरक्षक एस.के.शर्मा, आरक्षक रणवीर सिंह द्वारा महापल्ली जामगा रोड़ में स्थित विराट कम्प्यूटर नामक दुकान के संचालक दिनेष बिषी, पिता-मोहन बिषी, उम्र-25 वर्ष, निवासी-महापल्ली थाना-चक्रधरनगर, जिला-रायगढ़ (छ.ग.) को 01 नग पर्सनल यूजर आई.डी. bisidinesh43 से बनाई गई कुल 50 नग रेल ई-टिकट (पास्ट टिकट), जिसकी कुल कीमत 12035/- रूपये (एक हजार पैतीस रूपये) के साथ गिरफ्तार किया गया व आरोपी द्वारा उक्त रेलवे ई-टिकटों को बनाने में उपयोग में लाये गये सीपीयू , मॉनीटर, माउस एवं मोबाईल फोन को जप्त कर आरोपी सहित रेसुब पोस्ट रायगढ़ लाया गया एवं उसके विरूद्ध रेसुब पोस्ट रायगढ़ में अपराध क्रमांक 636/2022 दिनांक 18.08.2022 धारा 143 रेलवे अधिनियम का मामला पंजीबद्ध किया गया। रेसुब कि इस कार्यवाही से रेल के अवैध टिकट बनाने वाले दलालों में हड़कंप मच गया है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
