अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

लिपिकों के वेतन विसंगति को लेकर हाईकोर्ट ने क्या कहा …

On: August 28, 2022 9:21 AM
Follow Us:

एक धमाकेदार न्यूज़ पूरे प्रदेश के लिए। लिपिकों के वेतन विसंगति को लेकर, जशपुर लिपिक से संघ के जिलाध्यक्ष श्री उमेश प्रधान द्वारा माननीय उच्च न्यायालय, बिलासपुर में याचिका दायर किया गया है, जिसमे माननीय उच्च न्यायालय द्वारा 3 सप्ताह के भीतर शासन से जवाब मांगा गया है।

ज्ञात हो, लिपिकों की वेतन विसंगति के मामले में शासन द्वारा गठित तिवारी कमेटी ने भी लिपिकों के वेतन विसंगति के निराकरण हेतु अनुशंसा किया गया था, जिसे सचिव स्तरीय समिति ने बिना कारण बताए निरस्त कर दिया गया है। इसकी चुनौती जशपुर लिपिक संघ के जिला अध्यक्ष उमेश प्रधान द्वारा पूर्व में वर्ष 2016 में माननीय उच्च न्यायालय में दी गई थी, जिसमे अवमानना का मामला भी माननीय उच्च न्यायालय में चला था। वेतन विसंगति के निराकरण नहीँ होने के कारण पुनः 2020 में याचिका लगाई गई है। उमेश प्रधान, जिनका एक अलग पहचान, जशपुर जिले में बन चुका है। ये वो शख्स हैं, जिन्होंने जिले के गांव गांव घूम कर गांव के लोंगों में धर्म और राजनीति से हट कर सामाजिक एकता की भावना जगाया है। जहाँ इन्हें उराँव समाज, अधिकारी कर्मचारी संगठन का निर्विरोध जिला अध्यक्ष बनाया गया है वहीं इन्हें कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, जिला जशपुर के उप जिला संयोजक का अहम जिम्मेदारी भी दी गई है। इन्हें कर्मचारी अधिकारियों का तेज तर्रार नेता के नाम से भी जाना जाता है, जिन्होंने लगभग जिले के लगभग 54 कर्मचारी अधिकारी संगठनों के साथ महगाई भत्ता और गृह भाड़ा भत्ता को लेकर वर्तमान सरकार के विरुद्ध बिगुल फूक दिया है। उमेश प्रधान को लेकर राजनीतिक जगत में भी हलचल ब्याप्त है। हालांकि राजनीति में आने को लेकर अभी तक श्री प्रधान का वक्तब्य नहीँ आया है, किन्तु इस बात से भी इंकार नही किया जा सकता है, जिस प्रकार इनकी पैठ लोंगो के दिलों में बन रही है, उसे देखते हुए इनका राजनीति क्षेत्र में भी देर सबेर इंट्री किये जाने के कयास लगाए जा रहे हैं।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

Leave a Comment