- संसदीय सचिव नें शिव मंदिर लोरो घाट के लिये हाई मास्क सोलर लाइट के लिये दी स्वीकृति*
लोरो धाम में जल्द ही लगेगा ट्रांसफार्मर
जशपुर :- (वायरलेस न्यूज़)
संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक यू.डी. मिंज आज दोपहर लोरो घाट स्थित शिव मंदिर पहुंचे और वहाँ मंदिर प्रांगण में लोरो धाम समिति के सदस्यों से मुलाक़ात की. लोरो धाम के पुजारी नें तिलक लगा कर स्वागत किया.उन्होंने शिव मंदिर का प्रसाद भी ग्रहण किया इस मौक़े पर गणेश मिश्रा राजू श्रीवास्तव यशवंत सिंह कमलेश सिँह,आनंद गुप्ता,अभय सोनी,अमर चौधरी, गणेश सिंह चंदन सिंह संदीप सिंह बाल गोविंद जी विवेक सिंह जय सिंह शिव शंभू महली कमलेश सिन्हा, सुरेंद्र यादव, नीलू सरदार भी उपस्थित रहे.
संसदीय सचिव यू डी मिंज नें पुरे मंदिर प्रांगण का ज्याजा लिया एवं समिति के सदस्यों से मुलाक़ात की.समिति सदस्यों नें बताया कि लोढ़ा धाम समिति के द्वारा जनता के सहयोग से बनाया गया है.संसदीय सचिव नें मंदिर की सराहना करते हुए कहा कि तत्काल में यहां पर हाई मास्क लाइट लगाने का व्यवस्था करता हूं और ट्रांसफार्मर और बिजली व्यवस्था जितनी जल्द होगी.
उन्होंने कहा कि यहाँ विद्युत की समस्या है. इसलिए तत्काल हाईमास्क सोलर लाइट की स्वीकृति प्रदान की और कहा की जल्द ही यहाँ ट्रांसफार्मर लगाया जायेगा और बिजली लाइन भी खींची जाएगी संसदीय सचिव यू डी मिंज नें कहा कि लोरो हमारे जशपुर जिले की पहचान है यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा अनुरूप लोरो धाम और लोरो घाट को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जायेगा.
उन्होंने कहा की लोरो की खूबसूरत पहाड़ी से बहने वाले जल के संरक्षण हेतु प्रस्ताव तैयार कर भेजा जायेगा जल्द ही सभी को अच्छी खुश खबरी मिल जाएगी मैं इसके लिये पूर्व से ही प्रयासरत हूँ.
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो










