Entertainment Job Mobile Watch Laptop Tech Business Sports Social Media Car Bike Travel Politics Loan Lifestyle Movie Yojana

*वन विभाग को मिला स्वच्छता पुरस्कार-*

On: August 20, 2024 4:43 PM
Follow Us:

*पीडीएस का चावल खरीदने वाले दुकानदारों पर होगी सख्त कार्रवाई: कलेक्टर*

*चावल बेचने वालों का भी राशन कार्ड होगा निरस्त*

*टीएल बैठक में लंबित मामलों की समीक्षा*

बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज 20 अगस्त 2024) /कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने कहा है कि पीडीएस का चावल खरीदने वाले दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार चावल बेचने वाले का भी राशन कार्ड निरस्त किया जाएगा। कलेक्टर ने इस आशय के आदेश आज इस टीएल की बैठक में दिए। उन्हांेने बेसमेंट में संचालित कोचिंग सेंटर और झोलाछाप डॉक्टरों पर भी लगातार कार्रवाई करने कहा। कलेक्टर ने आज टीएल बैठक में लंबित मामले और राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं में प्रगति की समीक्षा की। बैठक में नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, डीएफओ श्री सत्यदेव शर्मा, सीईओ जिला पंचायत श्री आरपी चौहान, एडीएम श्री आर.ए. कुरूवंशी सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि पीएम जनमन योजना शासन की प्राथमिकता वाली योजना है इसके लिए अभियान चलाकर पीव्हीटीजी के हितग्राहियों को सेचुरेशन लेवल हासिल करने तक लाभान्वित किया जाए। इसके लिए 23 अगस्त से 15 दिन का विशेष अभियान चलाने कहा। उन्होंने फोटो युक्त मतदाता सूची के लिए आज से शुरू हुए डोर-टू-डोर सर्वेक्षण कार्य को गंभीरता से करने कहा। उन्होंने कहा कि यदि किसी स्कूल में कोई अवैध कब्जा है तो सभी एसडीएम तत्परता से कब्जा हटाना सुनिश्चित करेंगे। कलेक्टर ने अनुकंपा नियुक्ति के बचे हुए प्रकरणों पर तेजी से निर्णय लेने के निर्देश दिए। लंबे समय से नदराद अधिकारी-कर्मचारी पर भी शासन के निर्देशानुसार कार्रवाई करने कहा।
*वन विभाग को मिला स्वच्छता पुरस्कार-*
स्वच्छ भारत मिशन एवं पर्यटन विभाग के समन्वय से स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग का शुभारंभ किया गया है जिसका उद्देश्य पर्यटन स्थलों में अतिथियों के ठहरने के लिए रिसॉर्टस, होटल, होमस्टे एवं धर्मशाला जैसी कई अतिथि सत्कार सुविधाएं है जो ग्रामीण क्षेंत्रों में आवास सुविधाएं प्रदान करती है। वन विभाग के ग्रीन वैली रिसॉर्टस शिवतराई को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, फिकल स्लज प्रबंधन एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के निर्धारित मापदंड के अनुसार सर्वाधिक अंक मिला। कलेक्टर ने टीएल की बैठक में डीएफओ को ग्रीन लीफ रेटिंग का प्रमाण पत्र एवं मोमेन्टो दिया।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ के डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का आकस्मिक निरीक्षण कर कैदियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं

कलेक्टर ने निर्माणाधीन गौ अभ्यारण्य का किया निरीक्षण* *फेसिंग कार्य तत्काल प्रारंभ करने दिए निर्देश*

रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर ने न्यू हाईटेक बस स्टैंड, तिफरा में शुरू की शीतल जल सेवा, विधायक अमर अग्रवाल ने कहा संवेदनशीलता एवं सेवा भावना उत्कृष्ट उदाहरण

सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की शिक्षा को मिली नई रफ्तार, भाजपा सरकार ने छात्राओं के भविष्य को किया सशक्त – अमर अग्रवाल

Leave a Comment