अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

विजय केशरवानी पर पेड न्यूज को लेकर पहली कार्रवाई, प्रकाशित समाचार को पेड न्यूज मानते हुए विज्ञापन की श्रेणी के अंतर्गत खर्चाें में शामिल किया

On: November 2, 2023 6:17 PM
Follow Us:


पेड न्यूज पर निर्वाचन कार्यालय की पैनी निगाह, जिले में पेड न्यूज पर पहली कार्रवाई


बिलासपुर,(वायरलेस न्यूज 2 नवम्बर 2023 ) /विधानसभा निर्वाचन 2023 के स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी आयोजन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण निरंतर सक्रिय हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बिलासपुर के न्यू कंपोजिट बिल्डिंग में स्थापित मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग सेल द्वारा संचार के विभिन्न माध्यमों पर पैनी निगाह रखी जा रही है, जिससे निर्वाचन के दौरान किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी मतदाता को प्रभावित करने के लिए प्रेषित न की जा सके। इसके परिणामस्वरूप बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में समाचार पत्र में प्रकाशित पेड न्यूज के प्रकरण में कार्रवाई करते हुए रिटर्निंग ऑफिसर ने कांग्रेस प्रत्याशी श्री विजय केशरवानी को नोटिस जारी किया। साथ ही इस प्रकरण में प्रकाशित समाचार को पेड न्यूज मानते हुए इसे विज्ञापन की श्रेणी के अंतर्गत प्रत्याशी के निर्वाचन खर्चाें में शामिल किया गया है। पेड न्यूज पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जिले में अन्य प्रत्याशियों को भी नोटिस जारी किया गया है।
अपने अधिकारों के महायज्ञ में ज्यादा से ज्यादा सहभागिता को सुनिश्चित करते हुए, चुनावों के सफल, सुचारू एवं प्रमाणिक संपादन हेतु कलेक्टर अवनीश शरण के सक्षम नेतृत्व एवं कुशल मार्गदर्शन में सभी प्रक्रियाओं पर बारीकी से ध्यान दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बिलासपुर के न्यू कंपोजिट बिल्डिंग में मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी की स्थापना की गई है, जो संचार के विभिन्न माध्यमों यथा समाचार पत्र, रेडियो, टेलीविजन एवं सोशल मीडिया पर चुनाव के दौरान किये जाने वाले प्रचार की निगरानी का कार्य कर रही है। समिति के अध्यक्ष के रूप में जिला निर्वाचन अधिकारी, बिलासपुर, सदस्यों में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, केंद्र निदेशक, आकाशवाणी केन्द्र, बिलासपुर, उप संचालक (आईटी), सूचना विज्ञान केंद्र बिलासपुर, सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर तथा सदस्य सचिव के रूप में उप संचालक, जिला जनसंपर्क कार्यालय, बिलासपुर शामिल है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ के डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का आकस्मिक निरीक्षण कर कैदियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं

कलेक्टर ने निर्माणाधीन गौ अभ्यारण्य का किया निरीक्षण* *फेसिंग कार्य तत्काल प्रारंभ करने दिए निर्देश*

रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर ने न्यू हाईटेक बस स्टैंड, तिफरा में शुरू की शीतल जल सेवा, विधायक अमर अग्रवाल ने कहा संवेदनशीलता एवं सेवा भावना उत्कृष्ट उदाहरण

सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की शिक्षा को मिली नई रफ्तार, भाजपा सरकार ने छात्राओं के भविष्य को किया सशक्त – अमर अग्रवाल

Leave a Comment