*विश्व साइकिल दिवस एवं “संडेज ऑन साइकिल” अभियान के तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल रेल सुरक्षा बल ने निकाली जागरूकता साइकिल रैली*
*दपूमरे, नागपुर मंडल – ( वायरलेस न्यूज 07 जून 2026) *
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल द्वारा “विश्व साइकिल दिवस-2026” एवं “संडेज ऑन साइकिल” (फिट इंडिया मूवमेंट) कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 07 जून 2026 को व्यापक स्तर पर साइकिल रैली एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना तथा बल सदस्यों एवं आमजन में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरणा प्रदान करना था।
विश्व साइकिल दिवस का मुख्य उद्देश्य साइकिल को एक सरल, किफायती, स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन साधन के रूप में प्रोत्साहित करना है। साइकिल न केवल कार्बन उत्सर्जन को कम करने में सहायक है, बल्कि यह शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाती है। नियमित साइकिल चलाने से हृदय स्वास्थ्य में सुधार, मोटापे में कमी तथा तनाव से मुक्ति मिलती है। साथ ही यह यातायात जाम एवं प्रदूषण जैसी शहरी समस्याओं के समाधान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
इसी क्रम में श्री चेतन दिलीपराव जिचकार, मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, नागपुर के निर्देशन में नागपुर मंडल मुख्यालय तथा मंडल के विभिन्न रेलवे सुरक्षा बल पोस्टों एवं चौकियों में साइकिल रैलियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य बल सदस्यों में शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना, दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग को प्रोत्साहित करना तथा हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करना था।
नागपुर मंडल मुख्यालय में रेलवे सुरक्षा बल के मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री चेतन दिलीपराव जिचकार की उपस्थिति में एसईसीआरएसए ग्राउंड, मोतीबाग, नागपुर से साइकिल रैली का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर 13 अधिकारियों एवं 25 बल सदस्यों सहित कुल 38 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इसके अतिरिक्त रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, भंडारा, नैनपुर, छिंदवाड़ा, नागभीड़ एवं उनकी अधीनस्थ चौकियों में भी साइकिल रैलियां एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में 27 अधिकारियों एवं 74 बल सदस्यों सहित कुल 101 अधिकारियों एवं बल सदस्यों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
रेलवे सुरक्षा बल नागपुर मंडल द्वारा आयोजित यह अभियान स्वस्थ भारत, स्वच्छ भारत एवं हरित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, फिटनेस एवं सतत विकास के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित किया गया तथा सभी को दैनिक जीवन में साइकिल अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
