अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

शहर विकास के मुद्दे में नगर विधायक शैलेष पांडेय ने नगर निगम आयुक्त से की चर्चा

On: August 30, 2022 9:43 AM
Follow Us:

शहर विकास के मुद्दे में नगर विधायक शैलेष पांडेय ने नगर निगम आयुक्त की चर्चा

वार्डो का विकास पार्षदों के हिसाब से हो – – – शैलेष पाण्डेय

जलभराव की समस्या से निपटने के लिए योजना बनाकर कार्य करें नगर निगम

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) नगर विधायक शैलेष पांडेय ने नगर निगम मुख्यालय विकास भवन पहुंचकर नगर निगम आयुक्त अजय शंकर त्रिपाठी से शहर विकास एवं नगर निगम के वार्डों में होने वाले अधोसंरचना विकास, केंद्र परिवर्तित राशि, 14वें 15 वें वित्त की राशि को लेकर चर्चा की है।

विधायक शैलेष पांडेय ने इस दौरान यह भी कहा कि वार्ड में जो विकास कार्य किए जा रहे हैं, उसकी जानकारी व सूची पार्षदों को दी जाए और उनकी अनुशंसा को प्राथमिकता से किए जाएं। विधायक ने बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए सीपत रोड से सरकंडा को अच्छे से विकसित करने को लेकर भी आयुक्त से चर्चा की।

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में सरकंडा क्षेत्र के अन्य वार्डो को जोड़े जाने को लेकर भी चर्चा हुई नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने कहा कि सरकंडा क्षेत्र के वार्डों में भी विशेष प्राथमिकता में विकास कार्य किया जाए। एवं सीपत रोड से सरकंडा सड़क को विकसित करने को लेकर भी चर्चा की है। विधायक शैलेश पांडेय ने कहा कि उन्होंने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में वार्डों की संख्या के विस्तार को लेकर चर्चा की। विधायक ने सरकंडा क्षेत्र के वार्डों को इससे जोड़ने की बात कही।

नगर निगम बिलासपुर के वार्डों में होने वाले विकास कार्यों में पार्षदों की अनुशंसा पर सुनवाई की मांग लेकर विधायक शैलेष पांडेय नगर निगम आयुक्त से चर्चा की है। एवं अधोसंरचना विकास कार्य 14 वें व 15 वे वित्त की राशि और केंद्र सरकार से विकास कार्यों के लिए दी गई राशि को लेकर चर्चा की।

नगर निगम कमिश्नर से चर्चा के दौरान नगर विधायक शैलेष पांडेय ने बिलासपुर में हुए जलभराव से निपटान के लिए विशेष कार्य योजना बनाकर कार्य करने की बात कही ताकि आने वाले समय में जलभराव की समस्या उत्पन्न ना हो। नाला एवं नाली सफाई को विशेष प्राथमिकता में रखा जाए एवं जिन क्षेत्रों में जलभराव की समस्या है ऐसे क्षेत्रों का सर्वे कर नाला एवं बड़ी नालियों का निर्माण करने की बात कही है।

इस दौरान एल्डरमैन शैलेन्द्र जायसवाल, पार्षद शहजादी कुरैशी, भरत कश्यप, रामा बघेल, मनीष गढ़ेवाल, श्याम पटेल, इब्राहिम ख़ान (अब्दुल), सुरेश टंडन, रामप्रकाश साहू आदि मौजूद थे ‌।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

Leave a Comment