करगी रोड कोटा( वायरलेस न्यूज़) पर्यटन नगरी करगी रोड कोटा के हृदय स्थल में विराजित श्री सिद्ध बाबा आश्रम में हरित अमावस्या हरेली के पावन अवसर पर सत्यनारायण जी की कथा का आयोजन श्री सिद्ध बाबा मां नारायणी सेवा समिति डोंगरी पर कोटा द्वारा किया गया जिसमें जिसमें मुख्य अतिथि सरोज दुर्गेश साहू अध्यक्ष नगर पंचायत कोटा , वेंकट लाल अग्रवाल पार्षद वार्ड क्रमांक 9 , लखन लाल साहू पूर्व पार्षद वार्ड क्रमांक 9, रंगनादम मुदलियार ( भाजपा वरिष्ठ नेता )दीपक साहू कैलाश साहू शिव साहू मधुर बाबा (पुजारी सिद्ध बाबा आश्रम ) आनंद साहू विजय साहू मनोज गुप्ता पंचराम साहू महावीर साहू सूरज साहू दीपा साहू संतोषी साहू भगवती साहू तारामती साहू चमेली साहू मालती मानिकपुरी एवं समस्त मोहल्लेवासी की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ
करगी रोड कोटा में श्री सिद्ध बाबा पहुंच मार्ग का शुभारंभ
करगी रोड कोटा नगर के हृदय स्थल वार्ड नंबर 9 स्थित सिद्ध बाबा धाम पहुंच मार्ग का शुभारंभ विधिवत रूप से नारियल फोड़कर, कर किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरोज दुर्गेश साहू, समाजसेवी व संरक्षक वेंकटलाल अग्रवाल, रामचरण सप्रे, संतोष साहू, बलराम सोंधिया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल यादव, ठेकेदार प्रदीप गुप्ता, राज श्रीवास एवं बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी उपस्थित थे। शुभारंभ के दौरान वक्ताओं ने बताया कि सिद्ध बाबा कोटा क्षेत्र एक उभरती हुई पर्यटन नगरी बन रही है। यहां स्थित पहाड़ी से पूरे शहर का विहंगम दृश्य देखा जा सकता है। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा हेतु चारों ओर से चार पहिया वाहनों के आवागमन के लिए सुगम मार्ग का निर्माण किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालु अब अपने निजी साधनों से भी सीधे सिद्ध बाबा धाम पहुंच सकेंगे।
नागरिकों ने इस कार्य की सराहना करते हुए नगर पंचायत का आभार व्यक्त किया एवं इसे क्षेत्र की धार्मिक और पर्यटन उन्नति की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
