करगी रोड (कोटा) वायरलेस न्यूज़ -.सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करगी रोड कोटा में विनोद कुमार गुप्ता (सेवानिवृत्त शिक्षक) के मुख्य आतिथ्य, समिति के अध्यक्ष वेंकट लाल अग्रवाल की अध्यक्षता एवं सुदामा मिश्रा सेवानिवृत्त सुपरवाइजर स्वास्थ्य विभाग के विशिष्ट आतिथ्य में बड़ी आन बान और शान के साथ तिरंगा झंडा फहराया गया
,
तत्पश्चात मां सरस्वती ,ओम एवं भारत माता के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम किया गया, कक्षा द्वादश की छात्रा कुमारी रुचिरानी सामल ने भाषण प्रस्तुत की, विद्यालय के *आचार्य लोगों ने *संगीतमय गीत* प्रस्तुत किया कार्यक्रम के अंत में भारत माता की महा आरती किया गया इस अवसर पर विद्यालय के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी श्रीमती प्यारी मानिकपुरी और श्रीमती लक्ष्मी मानिकपुरी के कार्य व्यवहार विद्यालय के प्रति लगन अपनापन को देखकर उन्हें सम्मानित किया गया साथ ही विद्यालय के गौरव के रूप में कक्षा द्वादश की छात्रा गीतिका साहू का सम्मान किया गया ।
मुख्य अतिथि विनोद गुप्ता ने स्वतंत्रता दिलाने वाले सभी शहीदों को याद करते हुए कहा कि आज वीर शहीदों के कारण ही हम लोग स्वतंत्र भारत में स्वच्छंद पूर्वक जीवन जी पा रहे हैं अंग्रेजों के हजारों साल की गुलामी से मुक्ति मिली है इसलिए हमें अपने शहीदों को देशभक्तों को महापुरुषों को याद करते रहना चाहिए कार्यक्रम में विद्यालय के उपाध्यक्ष राम सजीवन गुप्ता ,व्यवस्थापक अजय अग्रवाल ,पूर्व अध्यक्ष राकेश गुप्ता, लक्ष्मी नारायण गुप्ता सेवानिवृत्त रेंजर ,सतीश तिवारी ( रेंजर लक्ष्मी-) नामदेव सामाजिक कार्यकर्ता *श्रीमती सविता नामदेव मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा श्रीमती अंबिका मानिकपुरी सामाजिक कार्यकर्ता, गौतम गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, बेगम बी सामाजिक कार्यकर्ता विद्यालय के *प्राचार्य बाबूलाल साहू!, प्रधानाचार्य चंद्रेश यादव, आचार्य राजकुमार साहू,संतोष गंधर्व कुमारी रुकमणी गंधर्व, श्रीमती आशा गुप्ता ,लक्ष्मी नारायण पांडे, सुख सिंह कै्वर्त, कुमारी मनोरमा गुप्ता, श्रीमती शोभा चौहान, मानसिंह उईके, रुपेश मलिक ,श्रीमती रजनी साहू, कुमारी कौशल देवांगन ,श्रीमती प्यारी मानिकपुरी ,श्रीमती लक्ष्मी मानिकपुरी के सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित थे*
इसकी जानकारी विद्यालय के प्राचार्य बाबूलाल साहू ने दी।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
