अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

सरस्वती शिशु मंदिर कोटा के छात्र में वैज्ञानिकों का गुण झलका- वेंकट लाल अग्रवाल

On: August 3, 2022 4:15 AM
Follow Us:

कोटा/सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ के योजना अनुसार सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करगी रोड कोटा एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करगी रोड कोटा के द्वारा संयुक्त रुप से आचार्य प्रफुल्ल चंद्रराय जी की जयंती के अवसर पर विद्यालय में विज्ञान मेला का आयोजन विद्यालय के अध्यक्ष वेंकटलाल अग्रवाल की मुख्यातिथ्य एवं विद्यालय के प्राचार्य बाबूलाल साहू की अध्यक्षता में मां सरस्वती, ओम, भारत माता एवं आचार्य प्रफुल्ल चंद्रराय जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर अनेक विज्ञान मॉडल चलित एवं अचलित छात्र- छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत किया गया साथ ही छात्र छात्राओं ने गीत, कहानी एवं वाद- विवाद प्रतियोगिता के द्वारा कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया कुछ निम्नलिखित मॉडल सराहनीय रहा जो निम्नानुसार है गुनगुन एवं प्रिया के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग ,अंजू साहू एवं प्रीति के द्वारा स्मार्ट डस्टबिन, तान्या एवं सिद्धिका के द्वारा मृदा अपरदन, पलक, अनुपमा एवं अंजलि की द्वारा स्मार्ट स्ट्रीट लाईट, नंदनी एवं आंचल के द्वारा स्मार्ट एनर्जी सिस्टम, आदेश एवं दुष्यंत के द्वारा बायोगैस, दिव्यांशु, पायल, मोनिका एवं निशा के द्वारा स्मार्ट सिटी, वेदांती के द्वारा उत्सर्जन तंत्र, यामिनी एवं श्रीजल के द्वारा सोलर कुकर, आदित्य रजक के द्वारा पवन चक्की, दीक्षा एवं रोजा के द्वारा जल संरक्षण, पिंसू के द्वारा सौर पैनल, धनेश एवं अतुल के द्वारा जल प्रदूषण, तनुश्री एवं सुकन्या के द्वारा इको फ्रेंडली, मानवी के द्वारा वायु प्रदूषण, दीक्षा के द्वारा जल चक्र, रोशनी के द्वारा उत्सर्जन तंत्र के मॉडल बनाकर लाया गया था जिसमें बाल वर्ग से सुकन्या एवं तनुश्री के द्वारा बनाए गए मॉडल इको फ्रेंडली को प्रथम, पिंसू साहू के द्वारा बनाया गए मॉडल सोलर सिस्टम को द्वितीय एवं दीक्षा और रोजा के द्वारा बनाए गए मॉडल जल संरक्षण को तृतीय पुरस्कार, किशोर वर्ग से तानिया विश्वकर्मा के द्वारा बनाए गए मृदा अपरदन को प्रथम, आदित्य द्वारा बनाए गए मॉडल पवन चक्की को द्वितीय ,तरुण वर्ग से पलक समूह के द्वारा बनाए गए विज्ञान मॉडल स्मार्ट स्ट्रीट लाईट को प्रथम, आदेश एवं दुष्यंत के द्वारा बनाए गए बायोगैस को द्वितीय ,अंजू एवं प्रीति के द्वारा बनाए गए डस्टबिन को तृतीय पुरस्कार दिया गया

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वेंकट लाल अग्रवाल में कार्यक्रम से प्रभावित होकर कहा कि बच्चे आज वैज्ञानिक बनने की ओर अग्रसर होते जा रहे हैं और कहा छात्र छात्राओं को इसी प्रकार चलित एवं अचलित मॉडल बनाकर वैज्ञानिक बन कर अपना, अपने माता- पिता, विद्यालय एवं देश का नाम रोशन करें इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य कर्मचारी उपस्थित थे

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

Leave a Comment